सलमान, शाहरुख नहीं, इस 56 साल के एक्टर की दीवानी हैं महिलाएं, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की बॉडी, नाराज पत्नी ने जमकर लगाई क्लास

मनोरंजन

सलमान, शाहरुख नहीं, इस 56 साल के एक्टर की दीवानी हैं महिलाएं, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की बॉडी, नाराज पत्नी ने जमकर लगाई क्लास

31 अगस्त 2026 को 09:08 am बजे
सलमान, शाहरुख नहीं, इस 56 साल के एक्टर की दीवानी हैं महिलाएं, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की बॉडी, नाराज पत्नी ने जमकर लगाई क्लास
सलमान, शाहरुख नहीं, इस 56 साल के एक्टर की दीवानी हैं महिलाएं, सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट की बॉडी, नाराज पत्नी ने जमकर लगाई क्लास
इस 56 साल के एक्टर की दीवानी हैं महिलाएं
नई दिल्ली:

आर. माधवन अपने अंदाज और फिटनेस को लेकर मिलेनियल्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हाल ही में धुरंधर जैसी फिल्म में दमदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया. 2021 में उन्होंने बताया था कि उनका फिटनेस रूटीन आम वर्कआउट जैसा नहीं है. हालांकि माधवन ने महिलाओं के बीच अपनी लोकप्रियता पर हैरानी जताई और ऋतिक रोशन के लुक्स की तारीफ की. 56 वर्षीय एक्टर अपनी फिटनेस और लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं.

यह भी पढ़ें- अमिताभ -वहीदा का 52 साल पुराना रक्षाबंधन सॉन्ग, बना भाई- बहन के प्यार का मिसाल, आज भी कर देता है इमोशनल, मुकेश की आवाज में अमर

टेलीग्राफ इंडिया के साथ 2021 के एक इंटरव्यू में माधवन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी महिलाओं के बीच अपनी लोकप्रियता को समझने की कोशिश की है. उन्होंने जवाब दिया, "मुझे शर्म आती है! मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है! मैं सबसे आकर्षक दिखने वाला व्यक्ति नहीं हूं. ऋतिक रोशन एक ग्रीक गॉड की तरह हैं, उनमें यह आकर्षण होना चाहिए. मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं. मुझमें यह आकर्षण क्यों है, यह मुझे सच में समझ नहीं पता."

माधवन ने सोशल मीडिया पर कभी-कभी पोस्ट की जाने वाली शर्टलेस और बिना शर्ट वाली तस्वीरों पर अपनी पत्नी सरिता बिरजे की रिएक्शन के बारे में भी बात की. उनके रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी ने मुझसे कहा है, 'क्या आप अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार कर सकते हैं और ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर सकते हैं?' सच कहूं तो, मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं, लेकिन मैं मिली-जुलाई अच्छी चीज को ठुकराना भी नहीं चाहता... फिलहाल तो मैं बस इसका आनंद लेना चाहता हूं."  

 यह भी पढ़ें- क्या ग्रीक गॉड जैसे दिखते हैं ऋतिक रोशन? क्या कहती हैं ग्रीस की महिलाए, देखें मजेदार वीडियो

उन्होंने आगे कहा, अब जब आप मुझसे पूछ रहे हैं, तो मुझे खुद नहीं पता कि मैंने वे तस्वीरें क्यों पोस्ट कीं. मैं खुद से ही सवाल कर रहा हूं. शायद मैं यह देखना चाहता था कि मुझमें अभी भी वह बात है? यह इस डर से आया हो कि लोग मुझे भूल जाएंगे? लेकिन अब मैं ऐसा कम ही करता हूं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
R Madhavan Films, R Madhavan Photo With Family, R Madhavan Photos, R Madhavan Wife Sarita, R Madhavan Wife Photo
शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।