उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में आ रही है अग्निवीरों की बंपर वैकेंसी

राजनीति

उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में आ रही है अग्निवीरों की बंपर वैकेंसी

11 अगस्त 2026 को 10:06 am बजे
उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में आ रही है अग्निवीरों की बंपर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में अग्निवीर की भर्ती होने वाली है जिसके लिए प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगा. इसके बाद से अप्रैल 2027 तक यह भर्ती रैली चलेगी. प्रदेश में यह तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली होगी. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को लोक भवन में समीक्षा बैठक की और तैयारियों को परखा और कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए सेना में अग्निवीर बनने का बड़ा अवसर आने वाला है. इसके साथ ही भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों के लिए आवागमन और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. पीने का पानी, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है.

बैठक में भर्ती की जगहों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भर्ती स्थलों पर मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

भर्ती परीक्षा में सभी व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए हैं. मेरठ के बाद बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर तक भर्ती रैली चलेगी. लखनऊ में 11 जनवरी 2027 से लेकर 28 जनवरी 2027 तक चलेगी.  वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक भर्ती रैली होगी. अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैली का आयोजन किया गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे