पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी आग, 6 तीर्थयात्रियों की मौत

राष्ट्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी आग, 6 तीर्थयात्रियों की मौत

17 अगस्त 2026 को 09:10 am बजे
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में लगी आग, 6 तीर्थयात्रियों की मौत
पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास बड़ा हादसा, होटल में आग लगने से 7 श्रद्धालु जिंदा जले
होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग. (Photo: NDTV)
बीरभूम:

पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक प्राइवेट होटल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. इस हादसे में अभी तक 7 तीर्थयात्रियों की मौत की जानकारी सामने आई है. इ हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायलों को रेस्क्यू कर रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया है. 

आज यानी 17 अगस्त को सुबह करीब 4:30 बजे तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित 'बिदिशिनी' नाम के होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी.

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, तारापीठ थाना क्षेत्र में एक तालाब किनारे स्थित बिदिशिनी होटल के ग्राउंड फ्लोर में सुबह आग लगी. आग लगने के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

सोमवार को थी भारी भीड़...

तारापीठ में भारी भीड़ थी क्योंकि सोमवार को श्रावण का आखिरी सोमवार था, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर-नगर में आते हैं. श्रद्धालु तारापीठ मंदिर जाते हैं, जहां मां तारा की पूजा होती है, जबकि भगवान शिव की पूजा चंद्रचूड़ के रूप में की जाती है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत के साथ तीन योजनाएं हुई शुरू, जानें कार्ड बनवाने का तरीका और पात्रता की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Birbhum Fire, Hotel Fire, Birbhum News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।