बलोच लड़ाकों ने किया पाकिस्तानी सेना पर हमले का दावा, 7 सैनिकों की मौत

दुनिया

बलोच लड़ाकों ने किया पाकिस्तानी सेना पर हमले का दावा, 7 सैनिकों की मौत

20 अगस्त 2026 को 07:41 am बजे
बलोच लड़ाकों ने किया पाकिस्तानी सेना पर हमले का दावा, 7 सैनिकों की मौत

बलूच सशस्त्र समूह बलोच राजी आजोई संगर (BRAS) के लड़ाकों ने 17 अगस्त को नुश्की के कचकई में लेवीज स्टेशन के पास पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला करने का दावा किया है. संगठन का दावा है कि इस हमले में 7 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 8 से अधिक जवान घायल हुए हैं. संगठन ने हमले के दौरान एक क्वॉडकॉप्टर को भी मार गिराने का दावा किया है.

बलोच राजी आजोई संगर (ब्रास) ने बयान जारी कर बताया कि उसके लड़ाकों ने 17 अगस्त को नुश्की के कचकई क्षेत्र में स्थित लेवीज स्टेशन के पास से गुजर रहे पाकिस्तानी सैन्य काफिले को निशाना बनाया. ये हमला बेहद सुनियोजित तरीके से घात लगाकर किया गया, जिससे सैन्य काफिले को भारी नुकसान पहुंचा है.

संगठन के दावे के अनुसार, इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि 8 से ज्यादा सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए. ब्रास ने ये भी दावा किया कि हमले के दौरान सेना के एक क्वॉडकॉप्टर को मार गिराया गया. संगठन ने ऐलान किया है कि बलूचिस्तान से पाकिस्तानी सेना के पूरी तरह हटने तक उनके सशस्त्र अभियान जारी रहेंगे.

दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार या सेना की ओर से इस हमले, सैनिकों के मारे जाने या बलूच समूह के इन दावों पर अब तक सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे