स्टिक का जादू, बल्ले का जुनून, भाले की उड़ान... 80 साल में बदला खेल
स्टिक का जादू, बल्ले का जुनून, भाले की उड़ान... 80 साल में बदला खेल

15 अगस्त 2026. भारत अपनी आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इन आठ दशकों में देश की तस्वीर जितनी बदली, उतनी ही दिलचस्प कहानी भारतीय खेलों की भी है. एक दौर था जब भारत की खेल पहचान लगभग हॉकी तक सिमटी थी. फिर क्रिकेट ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि वह देश की सबसे बड़ी खेल ताकत बन गया. लेकिन पिछले दो-ढाई दशक में तस्वीर फिर बदली है. शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती, मुक्केबाजी, टेनिस, एथलेटिक्स और पैरा-स्पोर्ट्स ने भारत के खेल नक्शे को कई रंगों से भर दिया है.
1952 में केडी जाधव के पदक से शुरू हुआ सफर 2021 में नीरज के गोल्ड तक पहुंचा और 2026 में T20 विश्व कप जीतने वाली टीम तक आया. यह सिर्फ उपलब्धियों का सिलसिला नहीं, बल्कि बदलते भारत और उसके बदलते खेल सपनों की कहानी है.
आजादी के 80वें पड़ाव पर 8 ऐसे मोड़... जिन्होंने भारतीय खेल की दिशा बदल दी.
आजादी के पांच साल बाद हेलसिंकी ओलंपिक में महाराष्ट्र के खाशाबा दादासाहेब जाधव ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता बने.
यह उपलब्धि उस भारत के लिए बेहद खास थी, जो अभी आजादी के शुरुआती दौर में था. हॉकी में भारत पहले ही दुनिया को अपनी ताकत दिखा चुका था, लेकिन जाधव ने यह संदेश दिया कि भारतीय प्रतिभा टीम गेम तक सीमित नहीं है.
... और इसी बीच हॉकी भारत की सबसे बड़ी खेल पहचान बनी हुई थी.
आजादी के बाद भारत ने 1948 लंदन ओलंपिक में स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता. इसके बाद 1952 हेलसिंकी और 1956 मेलबर्न में भी भारतीय टीम चैम्पियन बनी. 1964 टोक्यो में भारत ने फिर गोल्ड अपने नाम किया और 1980 मॉस्को ओलंपिक में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर हॉकी में अपना दबदबा कायम रखा.
Independent India had its first Olympic gold. 🇮🇳🥇#OnThisDay, the men's hockey team won gold at London 1948, giving a newly independent nation its first Olympic title. 🏑 pic.twitter.com/9TForR8kwe
यानी ध्यानचंद के दौर में बनी हॉकी की बादशाहत आजादी के बाद भी बरकरार रही.
उस दौर में दुनिया भारत को हॉकी के जरिए पहचानती थी. मैदान पर भारतीय हॉकी की कलात्मकता और जीत का सिलसिला देश के लिए खेल गौरव का सबसे बड़ा स्रोत था. लेकिन फिर आया वह दौर, जिसने भारतीय खेल की पूरी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जुनून को बदल दिया.
कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को हराकर वनडे विश्व कप अपने नाम कर लिया.यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच या टूर्नामेंट की जीत नहीं थी. यह भारतीय खेल संस्कृति का निर्णायक मोड़ था.
1983 से पहले भी क्रिकेट लोकप्रिय था, लेकिन विश्व कप जीत ने इसे घर-घर का जुनून बना दिया. आने वाली पीढ़ियों के लिए गावस्कर, कपिल, फिर सचिन, गांगुली, द्रविड़ और आगे धोनी-कोहली जैसे सितारे सिर्फ खिलाड़ी नहीं रहे- वे करोड़ों भारतीयों के सपनों का हिस्सा बन गए.
#ThisDayThatYear Unfortunately i couldn't watched that World cup 1983 final, but now when anyone showed it's giving a goosebumps.... Watching that winning historical moment... #Kapildev #Lords#Cricket @therealkapildev pic.twitter.com/3RFcifLh6C
भारत के खेल का केंद्र धीरे-धीरे हॉकी से क्रिकेट की ओर खिसकने लगा.
लिएंडर पेस ने पुरुषों के टेनिस सिंगल्स में कांस्य पदक जीता. जाधव के 1952 के पदक के 44 साल बाद भारत को व्यक्तिगत ओलंपिक पदक मिला.
पेस की उपलब्धि ने एक नई संभावना दिखाई- भारत सिर्फ क्रिकेट में ही विश्व स्तर पर नहीं पहुंच सकता.
इसके बाद 2000 सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में कांस्य जीतकर भारत की महिला खेल शक्ति की भी मजबूत नींव रखी. आगे चलकर भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ओलंपिक मंच पर देश की सबसे बड़ी उम्मीदों को संभाला.
A lift that changed Indian sport forever 🇮🇳✨ Karnam Malleswari became the first Indian woman to win an Olympic medal at Sydney 2000 🥉 pic.twitter.com/Ba8gwUVSB5
5. 2008: बिंद्रा ने सिखाया- सिर्फ पदक नहीं, गोल्ड चाहिए
अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वह स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें