मुंबई में दूध के दाम 9 रुपये बढ़े, तबेले का दूध हुआ 100 के पार

राष्ट्रीय समाचार

मुंबई में दूध के दाम 9 रुपये बढ़े, तबेले का दूध हुआ 100 के पार

01 सितंबर 2026 को 08:54 am बजे
मुंबई में दूध के दाम 9 रुपये बढ़े, तबेले का दूध हुआ 100 के पार

त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले मुंबईकरों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. आज यानी 1 सितंबर से तबेले के दूध की कीमत 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है. अब मुंबई में तबेले का दूध 93 रुपये की जगह 102 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई कीमतें 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी.

दूध उत्पादकों के मुताबिक, पिछले कुछ समय में डेयरी कारोबार की लागत लगातार बढ़ी है. पशुओं की कीमतों के साथ उनके आहार और चारे के दाम में भी तेजी आई है. इसका सीधा असर दूध उत्पादन की लागत पर पड़ा है.

यह भी पढ़ें: पनीर, चीज जैसे डेयरी आइटम में ‘नकली दूध’ का खेल! Zomato ने क्यों लिया सख्त फैसला, जानें सेहत पर असर

उत्पादकों का कहना है कि अनाज, तूर चुनी और चना चुनी जैसे पशु आहार की कीमतों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा खली और दूसरे जरूरी सामान भी महंगे हुए हैं. ऐसे में मौजूदा कीमत पर दूध बेचना उनके लिए मुश्किल हो रहा था.

इसी बढ़ती लागत को देखते हुए दूध उत्पादकों ने 1 सितंबर से कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसके बाद तबेले के दूध की नई कीमत 102 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

इस बढ़ोतरी का सीधा असर मुंबई में रोजाना तबेले का दूध खरीदने वाले परिवारों के बजट पर पड़ेगा. खासकर ऐसे समय में जब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और घरों में दूध की खपत भी बढ़ सकती है. यानी अब मुंबईकरों को रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी.

मुंबई में मिलावट और सिंथेटिक दूध नेटवर्क के खिलाफ एक्शन

महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन यानी एफडीए के प्रमुख तुकाराम मुंढे ने दूध में मिलावट और सिंथेटिक दूध के नेटवर्क के खिलाफ राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की थी. एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में दूध कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट और स्थानीय सप्लायर्स की जांच की गई.

यह भी पढ़ें: Rule Change Today: आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव... गैस, दूध से लेकर कार तक महंगाई का चौतरफा अटैक

इस दौरान 1.6 लाख लीटर से ज्यादा मिलावटी दूध और करीब 50 करोड़ रुपये के असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त किए गए. कार्रवाई में ऐसे अवैध यूनिट भी पकड़े गए, जहां स्किम्ड मिल्क पाउडर, पानी, इमल्सीफायर, कास्टिक सोडा और औद्योगिक केमिकल जैसी चीजों से सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा था.

कई यूनिट सील की गईं, एफआईआर दर्ज हुईं और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया. इसके अलावा एनालॉग और नॉन-डेयरी उत्पादों के उत्पादन पर राज्यव्यापी रोक लगाने का आदेश दिया गया है. FDA दूध की सप्लाई चेन की डिजिटल ट्रैकिंग की भी तैयारी कर रहा है, ताकि दूध कलेक्शन और पशुओं की संख्या के आंकड़ों के जरिए असामान्य बढ़ोतरी का पता लगाया जा सके.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे