9 साल बाद कितनी बदल गई है टीम इंडिया? कौन अंदर-कौन बाहर

खेल

9 साल बाद कितनी बदल गई है टीम इंडिया? कौन अंदर-कौन बाहर

10 अगस्त 2026 को 07:00 am बजे
9 साल बाद कितनी बदल गई है टीम इंडिया? कौन अंदर-कौन बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरी है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दमखम दिखाने को पूरी तरह से तैयार है.

लेकिन इन 9 सालों में भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ बदल चुका है. जब टीम इंडिया पिछली बार श्रीलंका गई थी तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे. कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव थे और टीम के लिए एक अहम रोल अदा कर रहे थे.

साल 2017 की टीम के समय कई ऐसे खिलाड़ी थे जो अब टीम का हिस्सा नहीं हैं. 9 साल पहले ऋषभ पंत ने तो टेस्ट डेब्यू तक नहीं किया था. आज समय का पहिया ऐसा घूमा है कि कई दिग्गज या तो संन्यास ले चुके हैं या टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं.

पहली बार श्रीलंका टेस्ट खेलने पहुंचे कई भारतीय धुरंधर

इस बार श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम में ज्यादातर चेहरे बिल्कुल नए हैं, जो पहली बार यहां टेस्ट खेलने आए हैं. यहां तक कि नए कप्तान शुभमन गिल भी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेल रहे हैं. लेकिन जब टीम में युवा जोश भरा हो तो तजुर्बे का तड़का कितना जरूरी होता है यह हर कोई जानता है. साल 2017 की उस ऐतिहासिक सीरीज से लेकर साल 2026 की इस नई टीम तक सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आज भी इस टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

That will be Lunch on the final day of the warm-up match! SLC XI 106/3 in the 2nd innings, lead by 112 runs Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/PQuobW5H25

साल 2017 में केएल राहुल अपने करियर के शुरुआती पड़ाव पर थे और टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे थे. आज 2026 में वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. राहुल की मजबूती बल्लेबाजी और शांत मिजाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए उन्हीं के घर में सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है.

Gurnoor Brar gets the breakthrough 👌👌 Third wicket in the morning session for #TeamIndia 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/P22De5w6Y6

दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार रवींद्र जडेजा साल 2017 के मुकाबले अब और भी ज्यादा घातक हो चुके हैं. पिछले 9 सालों में बल्ले और गेंद दोनों से उनका खेल एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा है. भले ही वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हों, लेकिन आज भी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में ही वह अपना दमखम दिखाने को बेताब रहते हैं.

LBW! Mohammed Siraj with the opening wicket for #TeamIndia in the second innings 🔥 Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/c7CSeEjSIR

रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद कुलदीप यादव अब टेस्ट में भारत के मुख्य स्पिनर बन चुके हैं. 2017 में कुलदीप टीम में नए-नए आए थे और अपनी कलाबाजी सीख रहे थे. लेकिन अब वह एक बेहद चतुर और अनुभवी गेंदबाज बन चुके हैं, जिनकी फिरकी का तोड़ निकालना श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होगा.

शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर) रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार.

#TeamIndia have declared their first innings on their overnight score of 357/6. Day 3 of the warm-up match begins soon ⏳ Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/x5pSwfOzAa

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे