स्वतंत्रता दिवस: AI से बनाएं पोस्टर, वॉट्सऐप से भेजें शुभकामनाएं

टेक्नोलॉजी

स्वतंत्रता दिवस: AI से बनाएं पोस्टर, वॉट्सऐप से भेजें शुभकामनाएं

15 अगस्त 2026 को 07:00 am बजे
स्वतंत्रता दिवस: AI से बनाएं पोस्टर, वॉट्सऐप से भेजें शुभकामनाएं

80th Independence Day 2026: भारत आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर बहुत से लोगों दोस्तों, परिजनों और ऑफिस कलिग्स आदि के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं शेयर करते हैं.

आज आपको एक बेहद ही सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप खुद का पोस्टर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल करना होगा. वॉट्सऐप पर भी Meta AI, नहीं तो ChatGPT, Gemini आदि का भी यूज कर सकते हैं.

AI प्लेटफॉर्म की मदद से अपनी पसंद का पोस्टर बना सकते हैं. यूजर्स चाहें तो पोस्टर में Text, फोटो और कलर आदि को भी कस्टमाइज करा सकते हैं. AI पर सिर्फ प्रॉम्प्ट देना होगा. यह प्रॉम्प्ट हिंदी, इंग्लिश समेत किसी भी भाषा में हो सकता है.

AI की मदद से स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पोस्टर तैयार कर सकते हैं. फिर इन पोस्टर को वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा सकते हैं. साथ ही ढेर सारे पोस्टर तैयार करके उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Create a beautiful Indian Independence Day poster for 15 August 2026. with the Indian Flag, Ashoka Chakra, Red Fort and a patriotic theme. Add Hindi text: ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’. Make it suitable for WhatsApp Status, vertical 9:16 format.

पोस्टर में अगर आप पर्ननल टच देना चाहते हैं, तो वह भी संभव है. इसके लिए यूजर्स अपनी फोटो, नाम आदि को भी एड कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को अपने प्रॉम्प्ट में जानकारी को शामिल करना होगा.

यह भी पढ़ें: Google ने भारत में लॉन्च किए चार Pixel स्मार्टफोन्स, स्क्रीन को रुमाल की तरह मोड़ सकेंगे, जानें कीमत-फीचर्स

AI में अभी भी कुछ सीमाएं हैं और कई बार वह हिंदी के शब्दों को गलत वर्तनी में लिख देता है, इसलिए पोस्टर तैयार होने के बाद एक बार सभी डिटेल्स आदि को चेक कर लें. कोई जानकारी गलत होने पर उसको ठीक करने के लिए भी दोबारा प्रॉम्प्ट दिया जा सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे