Bihar : पटना में आज हंगामा कितना बड़ा होगा? गर्दनीबाग में जुट रहे अभ्यर्थी; BPSC, BSSC, CSBC निशाने पर

शिक्षा

Bihar : पटना में आज हंगामा कितना बड़ा होगा? गर्दनीबाग में जुट रहे अभ्यर्थी; BPSC, BSSC, CSBC निशाने पर

25 अगस्त 2026 को 07:52 am बजे
Bihar : पटना में आज हंगामा कितना बड़ा होगा? गर्दनीबाग में जुट रहे अभ्यर्थी; BPSC, BSSC, CSBC निशाने पर

Bihar : पटना में आज हंगामा कितना बड़ा होगा? गर्दनीबाग में जुट रहे अभ्यर्थी; BPSC, BSSC, CSBC निशाने पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Aug 2026 07:52 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में नौकरियों की परीक्षाएं कम हो रहीं, आंदोलन ज्यादा हो रहा है। इस समय विधानमंडल सत्र भी नहीं, फिर भी धरना-प्रदर्शन से पटना के लोग परेशान हैं। आज देखना है कि कितना बड़ा हंगामा होता है। गर्दनीबाग में भीड़ जुट रही है।
 

गर्दनीबाग में भीड़ जुटाने की तैयारी सोमवार रात भी होती रही। छात्र नेता दिलीप कुमार ने किया आह्वान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पटना में छात्रों की राजनीति और छात्रों के बीच अपनी राजनीति- दोनों का दौर चल रहा है। मतलब, छात्र अपनी मांगों का पुलिंदा बनाकर मन की चाहते हैं तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों के नेता इसी आग में अपनी रोटी भी सेंकते नजर आ रहे हैं। इससे अलग, सरकार सिर्फ आश्वासनों की गठरी खोल रही है। ऐसे में परेशान पटना है। आज फिर कितनी बड़ी परेशानी खड़ी होती है, यह देखने वाली बात होगी। बिहार में परीक्षाएं कराने वाले तीन प्रमुख संगठन-  BPSC, BSSC और CSBC अभ्यर्थियों के निशाने पर हैं आज। गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर रात में भी तैयारी चल रही थी। सुबह से भीड़ पहुंच भी रही है। भीड़ का आकार हंगामे, जाम, परेशानी- सभी का निर्धारण करेगा।


यह भी पढ़ें- सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; CM नाराज, निलंबित किया


जानिए, क्या हैं मुद्दे किसके खिलाफ
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को पटना में प्रदर्शन के जरिए सरकार का ध्यान खींचने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार की रात छात्र नेता दिलीप कुमार ने गर्दनीबाग में कहा कि अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर सरकार तक बात पहुंचाना लक्ष्य है और इसके लिए अधिक से अधिक छात्रों को गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर बुलाया गया है। जो आएंगे, वह अपनी बातों को रखेंगे। उसी पर मेमोरेंडम तैयार होगा, जिसे सरकार तक पहुंचाना है ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। हंगामे का एक बिंदु बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक भी हो सकते थे, जिन्हें कल सरकार ने 'हाथी चले बाजार...' वाले विवादित बयान के आधार पर निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- छात्रों की मांगें मानिए, वरना एकजुट युवा सरकार को मजबूर कर देंगे: तेजस्वी

अब तक जिन मांगों की सूची है तैयार
छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना का दौर चल रहा है। हम 70वीं BPSC परीक्षा को पूरी तरह निरस्त कर फिर से आयोजित करने और शिक्षकों की भर्ती के लिए TRE-4 को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने BPSC की ओर से आयोजित AEDO समेत विभिन्न रद्द परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हम 'एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट' व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही, BSSC की इंटरमीडिएट स्तर, CGL, ASO और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने की मांग भी मुख्य रूप से आंदोलनकारी कर रहे हैं। आंदोलनरत अभ्यर्थियों की मांग केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) से भी है। 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने की मांग भी की गई है। मांग यह भी है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शीट अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाए।