नई BJP टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक:वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए; आगामी चुनावों और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा हुई

खेल

नई BJP टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक:वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए; आगामी चुनावों और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा हुई

22 अगस्त 2026 को 10:38 am बजे
नई BJP टीम के साथ नितिन नवीन की पहली बैठक:वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए; आगामी चुनावों और युवाओं को जोड़ने पर चर्चा हुई
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए गए। नितिन नवीन आज दोपहर में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश प्रभारियों के साथ भी बैठक करेंगे। नवीन ने भाजपा अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद, 17 अगस्त को 65 सदस्यीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था। इनमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं। नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है। बैठक की 2 तस्वीरें… नई टीम में स्मृति-राम माधव की वापसी, कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वहीं, वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। विनोद तावड़े, सुनील बंसल और अनुराग ठाकुर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। युवा मोर्चा की कमान हेमांग जोशी को दी गई है। वहीं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को BJP IT सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तेजस्वी सूर्या की जगह हेमांग जोशी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। यह फेरबदल 2015 के बाद BJP में इतने बड़े स्तर पर हुआ पहला संगठनात्मक बदलाव है। भाजपा की नई टीम में शामिल 65 सदस्यों की लिस्ट… नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं, यूपी से 3 नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में 12 महिलाएं हैं। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को मंत्री बनाया गया है। सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश की 3 महिलाओं का है, जबकि महाराष्ट्र की 2 और बाकी राज्यों की 1-1 महिला हैं। अब जानिए किस राज्य से कितने सदस्य…
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे