प्रशांत किशोर दूसरे राउंड में आगे, शुरू हो गए बांकीपुर के रुझान आने

राजनीति

प्रशांत किशोर दूसरे राउंड में आगे, शुरू हो गए बांकीपुर के रुझान आने

03 अगस्त 2026 को 04:41 am बजे
प्रशांत किशोर दूसरे राउंड में आगे, शुरू हो गए बांकीपुर के रुझान आने

Bankipur Upchunav 2026: बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू

Bankipur Bypoll Election Result Live: 31 राउंड में पूरी होगी काउंटिंग

Bankipur Byelection Result 2026: मतगणना की तैयारियां शुरू

Bankipur Bypoll Election Result Live: मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

Bihar Bankipur Bypoll Election Result Live: नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

Bankipur Upchunav Result: चुनावी रण में प्रशांत किशोर की एंट्री

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद आज (3 अगस्त) को इस सीट के फैसले की घड़ी आ गई है. मतगणना पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर लीड बनाए हुए हैं.

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार उपचुनाव में प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. जनसुराज के संस्थापक इस सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने काउंटिंग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए खास इंतजाम किए हैं. मतगणना के दिन इलाके में वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें: Datia Upchunav 2026 Result LIVE: दतिया में बीजेपी ने कांग्रेस पर बनाई 1200 वोटों की लीड, जानें ताजा रुझान

एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है.

यह भी पढ़ें: Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर में पहले राउंड में बीजेपी की बढ़त, काउंटिंग जारी

प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों की एंट्री के लिए एएन कॉलेज का गेट नंबर एक निर्धारित किया गया है. यहां से सख्त चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा.

बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं. 200 किलो लड्डू बनाकर रखे गए हैं. (Input: Rohit Singh)

LIVE | बांकीपुर का चुनावी रण.. टक्कर भीषण! पीके का पहला चुनाव, क्या होगा परिणाम? उपचुनाव के मतगणना की पल-पल की ख़बर#ATLiveStream #9BajGaye | @nehabatham03 https://t.co/DgL484Fyzw

बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं. पहले राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 2,220 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 1,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 501 मत आए हैं.

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, बीजेपी से यह सीट छीन पाते हैं या नहीं.

बांकीपुर में 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी. एक राउंड मे 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की जाएगी.

बांकीपुर में मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के इंतजामों पर नजर रखी जा रही है.

#WATCH | Patna, Bihar: Counting of votes for Bankipur Assembly bypoll to be held today. Visuals of security deployed at the counting centre. pic.twitter.com/eXI0x9kNob

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे