हड्डियों में रहता है दर्द? डॉक्टर की इन टिप्स को करें फॉलो

स्वास्थ्य

हड्डियों में रहता है दर्द? डॉक्टर की इन टिप्स को करें फॉलो

05 अगस्त 2026 को 09:12 am बजे
हड्डियों में रहता है दर्द? डॉक्टर की इन टिप्स को करें फॉलो

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में और घंटों बैठे रहने की आदत लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है. बैठे रहने की आदत हड्डियों और जोड़ों को भी कमजोर कर रही है. हालांकि डॉक्टर बताते हैं कि अच्छी बात यह है कि कुछ छोटी-छोटी चीजों को फॉलो करके आप अपनी बोन हेल्थ को अच्छा रख सकते हैं. लेकिन अगर समस्या गंभीर है और दर्द नहीं जा रहा है तो फिर इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

साकेत के मैक्स अस्पताल में आर्थोपेडिक, जॉइंट रिप्लेसमेंट और चीफ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के चेयरमैन डॉ. रमणीक महाजन ने इस बारे में बताया है. डॉ. महाजन बताते हैं कि रोजाना की एक्सरसाइज जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को ताकत देती है. ऐसे में रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है. इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़ना, साइकिल चलाना जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं.

हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में दूध, पनीर, दही, सोया अंडें जैसी चीजों को शामिल करें. प्रोटीन और कैल्शियम दोनों ही बोन हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं. इसके साथ ही जरूरी है कि आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा भी अच्छी रहे. सुबह की हल्की धूप में 15–20 मिनट बिताना फायदेमंद हो सकता है, जिन लोगों में इसकी कमी हो, वे डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्किन पर दिख रहे ये लक्षण, हड्डियों की बीमारी के हो सकते हैं संकेत

अधिक वजन घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव डालता है. वहीं बहुत कम वजन भी हड्डियों को कमजोर बना सकता है. संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से स्वस्थ वजन बनाए रखना आवश्यक है. क्योंकि अगर वजन बढ़ेगा तो इसका असर जोड़ों पर भी पड़ता है. ऐसे में इसको कंट्रोल करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: 7 गुना तेज इलाज... ड्रोन पहुंचाएंगे ब्लड और ऑर्गन! हेल्थकेयर सिस्टम बदलेगा इलेक्ट्रिक एयर एम्बुलेंस

धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन हड्डियों की क्वालिटी को प्रभावित करता है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ा सकता है. स्वस्थ जीवनशैली अपनाना हड्डियों और जोड़ों दोनों के लिए लाभकारी है. इस दौरान यह भी ध्यान रखें कि जोड़ों में दर्द की समस्या को नजरअंदाज न करें. इस मामले में डॉक्टरों से सलाह जरूर लें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे