सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा

राजनीति

सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा

27 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा
सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा
सफेद कपड़े पर दूसरे कपड़े का रंग लग जाए, तो क्या करें?
(Photo Credit: @MaaYehKaiseKarun/Youtube)

नए कपड़ों का हल्का रंग निकलना आम बात है. यही वजह है कि नए कपड़ों को अलग से धोने की सलाह दी जाती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि गलती से हम रंग वाले कपड़ों के साथ कोई सफेद कपड़ा भी धुलने के लिए डाल देते हैं. ऐसे में सफेद कपड़े पर उसका रंग लग जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो गया है या आपके भी किसी पसंदीदा व्हाइट टॉप या ड्रेस पर किसी दूसरे कपड़े का रंग लग गया है, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम आ सकता है. यहां हम आपको सफेद कपड़े पर लगे रंग को पूरी तरह साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं. ये खास तरीका फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

सफेद कपड़े पर दूसरे कपड़े का रंग लग जाए, तो क्या करें?

  • इसके लिए सबसे पहले किसी बड़े टब को आधा गर्म पानी से भर लें. 
  • अब, इस तेज गर्म पानी में डिटर्जेंट और कास्टिक सोडा डालकर अच्छी तरह चला लें. पानी गर्म रहेगा, ऐसे में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है. आप सभी चीजों को आपस में मिलाने के लिए किसी बड़ी लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • जब, पानी में अच्छी तरह झाग बन जाएं, तब इसमें अपना सफेद रंग लगा कपड़ा डालकर 1 से डेढ घंटे के लिए छोड़ दें. 
  • तय समय बाद कपड़े को बाहर निकालें, इसके बाद एक बार साफ पानी से कपड़े को धो लें. 
  • बस इतना करते ही आपके सफेद कपड़े पर लगा रंग निकल जाएगा और आपका कपड़ा वापस नया जैसा दिखने लगेगा. 
कपड़े का रंग निकलने से कैसे बचाएं?

वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपके किसी कपड़े का रंग न उतरे, तो इसके लिए भी आप एक आसान ट्रिक फॉलो कर सकते हैं. 

  • करीब 5 लीटर पानी में 2 चम्मच फिटकरी और 4 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह चला लें.
  • अब, इस पानी में रंग छोड़ने वाले कपड़े को करीब डेढ़ घंटे तक भिगोकर छोड़ दें.
  • तय समय बाद कपड़े को साफ पानी में डालकर देखें कि रंग कितना निकल रहा है. अगर कपड़ा अब भी ज्यादा रंग छोड़ रहा हो, तो इसी प्रोसेस को दोबारा दोहराएं.
  • ऐसा एक से दो बार करने पर कपड़े पर रंग फिक्स हो जाता है. इसके बाद आप जितनी बार कपड़ा धोएंगे, उसका रंग नहीं उतरेगा.

इस तरह छोटी-छोटी ट्रिक्स आजमाकर आप अपने कपड़ों से रंग उतरने से बचा सकते हैं, साथ ही अगर किसी कपड़े पर रंग लग गया है, तो उसे भी साफ कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर

यह भी पढ़ें- दाल में घुन लगने से कैसे रोकें? ये एक सस्ती चीज डालने से महीनों तक नहीं होगी खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Remedies, Lifestyle News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।