जब संभल की जामा मस्जिद के पास से गुजरा कांवड़ियों का जत्था

दुनिया

जब संभल की जामा मस्जिद के पास से गुजरा कांवड़ियों का जत्था

11 अगस्त 2026 को 09:11 am बजे
जब संभल की जामा मस्जिद के पास से गुजरा कांवड़ियों का जत्था

Uttar Pradesh News: संभल के मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले इलाकों में सोमवार देर रात तक शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला. हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने 24 नवंबर 2024 की हिंसा वाले घटनास्थल, जामा मस्जिद के पश्चिमी हिस्से से गुजरते हुए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष किए.

संवेदनशील स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती में इस यात्रा को सुरक्षित रूप से पूरा करवाया गया. शिवतेरस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने विभिन्न चौक-चौराहों पर रुककर महाआरती भी संपन्न की.

यात्रा के दौरान शहर के मुख्य चंदौसी चौराहे, कोतवाली के पास स्थित मुख्य बाजार और अन्य चौराहों पर भगवान शिव तथा मां गंगा की भव्य महाआरती की गई. जामा मस्जिद के पश्चिमी हिस्से और विवादित स्थल के पास पहुंचते ही श्रद्धालु खुशी से झूम उठे.

शिवतेरस की पूर्व संध्या पर शहर के प्राचीन शिवालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे. भारी सुरक्षा घेरे के बीच निकली इस कांवड़ यात्रा से पूरे संभल शहर का माहौल देर रात तक पूरी तरह से शिव भक्ति के रंग में डूबा नजर आया.

आपको बता दें कि सावन के दूसरे सोमवार को हरिद्वार से पदयात्रा कर 2000 से अधिक कांवड़िए संभल पहुंचे. भक्ति में लीन कांवड़ियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच विवादित धार्मिक स्थल से गुजरा. कांवड़ियों ने कोतवाली घंटाघर पर आरती की और शिवतेरस पर श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे