बेंगलुरु के पब में परोसा जा रहा सड़ा खाना, फंगस लगा चिकन-बीफ मिला

राष्ट्रीय समाचार

बेंगलुरु के पब में परोसा जा रहा सड़ा खाना, फंगस लगा चिकन-बीफ मिला

10 अगस्त 2026 को 08:35 am बजे
बेंगलुरु के पब में परोसा जा रहा सड़ा खाना, फंगस लगा चिकन-बीफ मिला

बेंगलुरु में पॉश इलाके में पब, होटल और रेस्टोरेंट की रसोइयों में खाद्य सुरक्षा को लेकर हेल्थ विभाग की जांच में चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है. यूबी सिटी स्थित होटल स्काई की किचन में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खराब मांस और दूसरे खाने के सामने मिले, जो संड़ चुके थे. इसी दौरान फंगस लगा हुआ बीफ बरामद किया गया. पैके प्रोडक्ट्स की भी जांच की गई.

अधिकारियों के मुताबिक, यहां 45 किलो चिकन और बीफ ऐसा मिला जो खाने लायक नहीं था. इसके अलावा 6 किलो वेजिटेबल कटलेट भी जांच में अनुपयुक्त पाया गया.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में ट्रेकिंग पर गया इंदौर का युवक लापता, मंगेतर को बताया था घूमने का प्लान; सुबह 6:30 बजे पहाड़ी पर चढ़ते दिखा

हेल्थ विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, होटल स्काई से कुल 51 किलो खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया. इसके साथ ही किचन से करीब 15 लीटर इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल भी मिला.

जांच में रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठे. हालिया निरीक्षण अभियान में बेंगलुरु के कई 3-स्टार और 5-स्टार होटलों में एक्सपायरी और खराब खाद्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है.

जांच के दौरान सिर्फ होटल स्काई ही नहीं, बल्कि कई दूसरे होटल भी हेल्थ विभाग के निशाने पर रहे. रॉयल चेन होटल से 50 किलो डक और 5 किलो मछली, यानी कुल 55 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई.

मद्रास किचन से 5 किलो हरी मटर और टेस्कॉन होटल से 5 किलो मशरूम जब्त किया गया. वहीं सेंचेज होटल से 3 किलो मछली जब्त हुई, जबकि 7 किलो केक, आलू और टैकोस को नष्ट किया गया.

कुल मिलाकर इन कार्रवाई में 132 किलो खाद्य सामग्री जब्त या नष्ट की गई और 15 लीटर इस्तेमाल किया हुआ तेल भी हटाया गया. अधिकारियों ने खराब खाद्य सामग्री को तय प्रक्रिया के तहत नष्ट किया.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई... 29 ठिकानों पर छापेमारी, जांच में 15 बांग्लादेशी नागरिकों की हुई पहचान

इस कार्रवाई ने महंगे और पॉश होटल-रेस्टोरेंट की किचन में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे