सावन के पहले सोमवार पवन सिंह चिकन बनाते आए नजर, भोजपुरी बवाल के प्रोमो पर विवाद, लोग बोले- सावन में ये क्या हो रहा है

राष्ट्रीय समाचार

सावन के पहले सोमवार पवन सिंह चिकन बनाते आए नजर, भोजपुरी बवाल के प्रोमो पर विवाद, लोग बोले- सावन में ये क्या हो रहा है

04 अगस्त 2026 को 09:48 am बजे
सावन के पहले सोमवार पवन सिंह चिकन बनाते आए नजर, भोजपुरी बवाल के प्रोमो पर विवाद, लोग बोले- सावन में ये क्या हो रहा है
सावन के पहले सोमवार पवन सिंह चिकन बनाते आए नजर, भोजपुरी बवाल के प्रोमो पर विवाद, लोग बोले- सावन में ये क्या हो रहा है
पवन सिंह के चिकन पर मचा बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

जियो हॉटस्टार पर 2 अगस्त से भोजपुर इंडस्ट्री के सितारों के साथ एक अलग तरह का रियलिटी शो शुरू हुआ है. भोजपुरी बवाल नाम से चल रहे इस शो में इंडस्ट्री के टॉप स्टार हैं. निरहुआ, पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे ये कुछ ऐसे नाम है जो शो की शुरुआत से ही चर्चा में हैं. इस बीच पवन सिंह का एक एक ऐसा वीडियो आ गया है जो सावन के इस पावन मास में लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का काम भी कर रहा है. आप सोच रहे होंगे कि पावर स्टार ने आखिर ऐसा क्या कह दिया कि मामला गर्मा गया. पवन सिंह ने इस बार कुछ कहा नहीं बल्कि कुछ बना दिया जो कि उनके फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया.

पावर स्टार के नए प्रोमो पर बवाल

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में आप देखेंगे कि पवन सिंह कहते हैं, गांव में जाओ और देसी मुर्गा पकड़ कर लाओ. इस पर पवन सिंह के स्टाफ के लोग कहते हैं भइया को चलने वाला मुर्गा पसंद नहीं है उड़ने वाला पसंद है. एक तरफ पवन सिंह की टीम मैदान में मुर्गा पकड़ने की दौड़ में लगे दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह किचन में प्यार काट रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ मिलकर मसाला तैयार कर रहे हैं. उन्हें आप प्यार, हरी मिर्च, लहसुन के साथ मसाला बनाते, चिकन को मैरिनेट करते और फिर उसे धीमी आंच पर चढ़ाते देखेंगे. अब पवन सिंह ने तो अपने सीधे मन से दोस्तों के लिए चिकन बना दिया लेकिन उनके इस प्रोमो को रिलीज करने की टाइमिंग थोड़ी ऐसी थी कि लोगों को पसंद नहीं आई. एक तरफ सावन का पहला सोमवार, लोग इस मौके पर पूजा अर्चना करते हैं और ऐसे में पवन सिंह के इस प्रोमो ने लोगों को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया.

सोशल मीडिया पर तंज कस रहे लोग

इंस्टाग्राम पर एक फैन ने लिखा, सावन में ये क्या हो रहा है. एक ने कमेंट किया, भाई गलत बात है, सावन में नो चिकन. एक ने लिखा, का भइया सावन में ई सब का होता है. एक का कमेंट था, सावन में भी नहीं छोड़ना एमएलसी साहब. एक ने जानकारी देते हुए लिखा, अभी सावन चल रहा है बॉस. एक ने लिखा, चिकन खाता है. 

यह भी पढ़ें: जन नायगन का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, स्पाइडर मैन के जाले भी ढीले नहीं कर पाए थलापति की पकड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Bhojpuri Bawal, Sawan, Chicken, Entertainment
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।