पुश्तैनी गांव पहुंचे तेज प्रताप, साइकिल से की गली-मोहल्ले की सैर!

राष्ट्रीय समाचार

पुश्तैनी गांव पहुंचे तेज प्रताप, साइकिल से की गली-मोहल्ले की सैर!

09 अगस्त 2026 को 10:51 am बजे
पुश्तैनी गांव पहुंचे तेज प्रताप, साइकिल से की गली-मोहल्ले की सैर!

बिहार की सियासत में अपने बयानों से 'बवाल' काटने वाले तेज प्रताप यादव इन दिनों टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में जमकर रंग जमा रहे हैं. इस बार तेजू भइया ने अपने पुश्तैनी गांव का रुख किया और फैंस को अपने देसी लाइफस्टाइल से रूबरू कराया. वीआईपी प्रोटोकॉल और सियासी ठाठ-बाट को किनारे रखकर तेजू भइया गांव के ठेठ अंदाज में नजर आए. गांव की गलियों में उनका यह सादगीभरा रूप देखकर फैंस भी उनके कायल हो गए हैं.

भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव अपने सियासी ठाठ-बाट छोड़कर गांव के रंग में रंगे दिखे. उन्होंने अपने हाथों से गन्ने का जूस निकाला. तेज प्रताप ने गन्ने के जूस का लुत्फ भी उठाया. इसके बाद उन्होंने दुकान पर जाकर मीठा पान भी खाया. उन्होंने गांव के चौराहे पर बने हैंडपंप पर हाथ धोए.

तेज प्रताप यादव ने अपने गांव की खूबियां भी गिनवाईं. उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक अस्पताल है, जो उनकी दादी के नाम पर बना है. उन्होंने बताया कि उनके गांव में बैंक भी हैं. पक्की सड़के हैं. बिजली की पावर भी है.

इसके बाद वो साइकिल पर बैठकर गांव की गालियों में सैर करते हुए दिखाई दिए. रास्ते में रुककर उन्होंने गाय का दूध भी निकाला. वो फुल-ऑन देसी अंदाज में दिखाई दिए. इसके बाद वो गांव के पुलिस स्टेशन पहुंचे. उन्होंने पुलिस स्टेशन की अंदर से झलक दिखाई. जेल में जब्त शराब भी दिखाई. तेज प्रताप का देसी अंदाज लोगों को काफी एंटरटेनिंग लग रहा है. लोग उनपर फिदा हो रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे