बलिया: रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री विसर्जित करने गए पति-पत्नी गंगा में डूबे

धर्म

बलिया: रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री विसर्जित करने गए पति-पत्नी गंगा में डूबे

12 अगस्त 2026 को 10:21 am बजे
बलिया: रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री विसर्जित करने गए पति-पत्नी गंगा में डूबे

उत्तर प्रदेश के बलिया में घर पर आयोजित रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री गंगा में विसर्जित करने पहुंचे पति-पत्नी नदी में डूब गए. दुबहर थाना क्षेत्र के वयासी घाट पर पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता पति की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

आपको बता दें कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छितौनी फरसाटार निवासी ओम प्रकाश दुबे और उनकी पत्नी इंदु देवी बीते सोमवार की शाम शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में रुद्राभिषेक पूजा की सामग्री विसर्जित करने गए थे. विसर्जन के बाद नहाते समय इंदु देवी गहरे पानी में डूबने लगीं, जिन्हें बचाने के प्रयास में ओम प्रकाश दुबे भी डूब गए. मंगलवार शाम दुबहर थाना क्षेत्र के वयासी घाट पर इंदु देवी का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मर्चरी भेजा. एनडीआरएफ की टीम पति की तलाश कर रही है.

पूजा सामग्री विसर्जन के बाद हादसे का शिकार हुआ दंपति

घर पर हुई रुद्राभिषेक पूजा की सामग्री विसर्जित करने शिवरामपुर घाट पहुंचे पति-पत्नी नदी में नहाने लगे. नहाने के दौरान पत्नी इंदु देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. उन्हें बचाने के लिए पति ओम प्रकाश दुबे पानी में गए और देखते ही देखते दोनों नदी में डूब गए.

दुबहर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बयासी (वयासी) घाट के पास एक महिला का शव आ रहा है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा, जिसकी पहचान इंदु देवी के रूप में हुई. वहीं शिवरामपुर घाट पर ओम प्रकाश दुबे की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है.

बलिया के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि लापता ओम प्रकाश दुबे के शव की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे