'सरकार नहीं आएगी, भविष्य न बिगाड़ें...', अखिलेश पर क्यों बरसे राजभर
'सरकार नहीं आएगी, भविष्य न बिगाड़ें...', अखिलेश पर क्यों बरसे राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने मऊ के पतापुर में हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा है.
ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के लोगों पर राजभर समाज की महिलाओं की पूजा में खलल डालने का आरोप लगाया. राजभर ने X पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि जब राजभर समाज की महिलाएं पूजा-पाठ कर रही थी तब समाजवादी पार्टी के गुंडों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की.
राजभर ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई उनसे लड़नी चाहिए, लेकिन राजभर समाज की महिलाओं को निशाना बनाना गलत है. उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के लोगों ने इस तरह की घटनाएं करनी बंद नहीं की तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा. उनका कहना है कि राजभर समाज किसी से डरने या दबने वाला नहीं है.
अखिलेश जी, माना कि आपको ओम प्रकाश राजभर से दिक्कत है लेकिन राजभर समाज से आपको क्या दिक्कत है भाई! लड़ना है तो मुझसे राजनैतिक लड़ाई लड़िए लेकिन क्या राजभर समाज की महिलाओं पर हमला करवा के आप हमसे लड़ेंगे?मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के पतापुर में जो हुआ वो ठीक नहीं था। राजभर समाज…
ओ.पी. राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश को उनसे इसलिए दिक्कत होती है क्योंकि वे उनकी असलियत सामने लागते हैं. उनका कहना है कि यही कारण है कि अखिलेश और उनके समर्थकों को राजभर समाज से दिक्कत होती है.
यह भी पढ़ें: 'प्याज-लहसुन नहीं तो वेज...', मछली पर संजय निषाद के बाद अब राजभर ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, "आपने और आपके चच्चू ने अपने गुंडों को गुंडई करने के लिए हरी झंडी दी है." उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के लोगों को लग रहा है कि उनकी सरकार आने ही वाली है इसलिए वे इस तरह उत्पाद मचा रहे हैं. उन्होंने अखिलेश को इन्हें समझाने की नसीहत दी है.
ओ.पी. राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए तल्ख लहजे में कहा कि लड़ना है तो राजनैतिक लड़ाई लड़ें, इस तरह महिलाओं को निशाना बनाना शोभा नहीं देता.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें