शकीरा के गाने का राजस्थानी फ्यूजन, फिर छाया इस्माइल लांगा ग्रुप

मनोरंजन

शकीरा के गाने का राजस्थानी फ्यूजन, फिर छाया इस्माइल लांगा ग्रुप

19 अगस्त 2026 को 08:36 am बजे
शकीरा के गाने का राजस्थानी फ्यूजन, फिर छाया इस्माइल लांगा ग्रुप

2006 में आया इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन शकीरा का एवरग्रीन हिट सॉन्ग 'हिप्स डॉन्ट लाई' का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन क्या आपने इसका राजस्थानी वर्जन सुना है? अगर नहीं... तो आप बड़ी गलती कर बैठे हैं. क्योंकि वर्ल्ड फेमस इस्माइल लांगा ग्रुप ने शकीरा के पैपी डांस नंबर को राजस्थानी लोक परंपरा का टच देकर इसका मेकओवर किया है. राजस्थानी लोकगीत के रंग में रंगे इस गाने को देख आपका दिल खुश हो जाएगा. गाने का नाम है- Hips Don’t Lie X Moruda.

4 दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ इस्माइल लांगा ग्रुप का ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. ग्रुप ने अपनी फेवरेट आर्टिस्ट शकीरा को ट्रिब्यूट देते हुए ग्लोबली हिट गाने को राजस्थानी फ्यूजन दिया है. इस्माइल लांगा ग्रुप ने 'हिप्स डॉन्ट लाई' को पारंपरिक राजस्थानी सॉन्ग मोरुड़ा के साथ मिलाकर कमाल का फ्यूजन तैयार किया है. मारवाड़ी और अंग्रेजी साउंड को अपने म्यूजिकल स्टाइल में मिक्स किया है. उन्होंने गाने को राजस्थान की मिट्टी में ऐसा घोला कि इंटरनेशनल बीट पर राजस्थानी लोक संगीत का मजेदार कॉकटेल रेडी हो गया.

लैटिन बीट वाले गाने को राजस्थानी लोक अंदाज में सुनकर जैसे दिल गदगद हो जाता है. लोक सुरों की मिठास और शकीरा का लैटिन पॉप बीट इस गाने को मोस्ट स्पेशल बनाता है. 'हिप्स डॉन्ट लाई' से पहले उन्होंने शकीरा के गाने 'वाका वाका' में राजस्थानी मिठास घोली थी.

कौन हैं इस्माइल लांगा? गाने के बारे में जानने के बाद बात आती है ऐसा दमदार फ्यूजन तैयार करने वाले इस्माइल लांगा ग्रुप को पहचानने की. इस्माइल लांगा राजस्थान के पारंपरिक लांगा लोक संगीत परंपरा से जुड़े हुए हैं. लांगा गायक कभी राजघरानों, शादियों और जश्न की महफिल सजाते थे. लेकिन उनकी कला आज हर बेड़ियों को लांघ चुकी है. ये ग्रुप लंबे समय से राजस्थानी संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहा है. इसने 25 से ज्यादा देशों में अपनी कला को दिखाया है.

ये ग्रुप सिर्फ पारंपरिक लोकगीतों तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड और इंटरनेशनल गानों को भी अपने राजस्थानी अंदाज में पेश कर चुका है. अपनी कला का प्रदर्शन इस्माइल लांगा ग्रुप ने रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट 8 के मंच पर भी दिखाया. उनकी जर्नी सेमीफाइनल तक आकर खत्म हो गई. लेकिन जनता के दिल में उन्होंने आजीवन घर कर लिया. म्यूजिक के साथ एक्सपेरिमेंट करने का उनका अंदाज लोगों को भाया है. वे लोक संगीत को नए जमाने के हिसाब से पेश करते हैं.

आपको कैसा लगा शकीरा के hips don't lie का राजस्थानी फ्यूजन?

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे