बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! तस्वीरों में देखें हालात

राष्ट्रीय समाचार

बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! तस्वीरों में देखें हालात

19 अगस्त 2026 को 09:47 am बजे
बारिश से बेहाल प्रयागराज, घरों में घुसा पानी! तस्वीरों में देखें हालात

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है. बढ़ते जलस्तर और जलभराव ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है.

बक्शी बांध के पास फाफामऊ को जोड़ने वाला गंगा पथ जलमग्न हो गया है. सड़क पर घुटनों तक पानी भरने के कारण आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. वहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

निचले इलाकों में जलभराव के कारण प्रशासन भी अलर्ट पर है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. यदि गंगा और यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

गंगा का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ घाटों तक सीमित नहीं है, रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. प्रयागराज के राजरूपपुर और करैली समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है. लोगों के घरों में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और खाने-पीने का सामान पानी में डूबकर खराब हो गया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से नालों की समय पर सफाई नहीं कराई गई, जिसकी वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पाया और रिहायशी इलाकों में भर गया. जल निकासी की व्यवस्था ठप होने से जन जीवन प्रभावित हो गया है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: बारिश के पानी में गिर गया 45 हजार का फोन, घंटों ढूंढता रहा डिलीवरी बॉय... नहीं मिला तो रो पड़ा

लोगों का आरोप है कि अगर समय से जल निकासी के लिए कदम उठाए गए होते तो आज उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाने में भी बारिश का पानी घुस आया है. वहीं, प्रयागराज रेलवे अंडर पास को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे