'आपका पाप जनता माफ नहीं करेगी', वंदे मातरम् को लेकर सोनिया पर बरसे शाह

राजनीति

'आपका पाप जनता माफ नहीं करेगी', वंदे मातरम् को लेकर सोनिया पर बरसे शाह

16 अगस्त 2026 को 01:53 pm बजे
'आपका पाप जनता माफ नहीं करेगी', वंदे मातरम् को लेकर सोनिया पर बरसे शाह

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' गाया जा रहा था. गान के दौरान, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गान रोकने को कहा. सोनिया गांधी का ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

#WATCH | Chittorgarh, Rajasthan | Union Home Minister Amit Shah says, "Look at their (Congress's) shamelessness. The anthem Vande Mataram was being sung at the Congress Party headquarters. During the anthem, Congress leader Sonia Gandhi told the Congress President to stop… pic.twitter.com/HSbiWGf1La

अमित शाह ने कहा कि '80 साल के बाद बंकिम बाबू का ये अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है.'

उन्होंने कहा, 'सोनिया जी, 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किया गया ये पाप, इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी.'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम् को अधूरा छोड़ दिया जाए. कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए. जरा भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'सरकार नहीं सुन रही, अब जेल भरो आंदोलन...', रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों की हुंकार

राजस्थान में अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है.

रविवार को अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया.

एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, वे (अटल बिहारी वाजपेयी) 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके कुशल नेतृत्व में पोखरण में परमाणु परीक्षण 1999 में हुआ और उसी साल हमने कारगिल का युद्ध जीता था. इसी काम को आगे बढ़ाते हुए  प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया.

इस बीच कर्नाटक के मंगलुरु में बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि सोनिया गांधी ने 'वंदे मातरम्' को बीच में ही रोकने के लिए कहा था. बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे पुत्तूर ने तुरंत FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे