पान मसाला ऐड में दिखे सनी, वीडियो देख चौंके फैंस, किया ट्रोल

टेक्नोलॉजी

पान मसाला ऐड में दिखे सनी, वीडियो देख चौंके फैंस, किया ट्रोल

18 अगस्त 2026 को 10:01 am बजे
पान मसाला ऐड में दिखे सनी, वीडियो देख चौंके फैंस, किया ट्रोल

बॉलीवुड में इन दिनों पान मसाला और गुटखा विज्ञापनों के प्रमोशन को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची का एड करने पर FDA ने कारण बताओ नोटिस भेजा है. वहीं सनी दओल ने साफ कहा कि वो ऐसे विज्ञापनों से दूरी बनाकर चलते हैं. लेकिन... इंटरनेट पर ऐसा कुछ सामने आया है जो सनी की पोल खोलता है.

सनी का पुराना विज्ञापन, शॉक्ड फैंस  सनी ने हाल ही में दावा किया था कि वो कभी पान मसाला और इलायची ब्रांड्स को प्रमोट नहीं करेंगे, भले ही उन्हें इसके लिए करोड़ों की डील क्यों ना ऑफर हो. सनी के इस फैसले की लोगों ने खूब तारीफ भी की. लेकिन कहते हैं ना इंटरनेट से भला कुछ कहां बच पाता है. तुरंत ही सोशल मीडिया पर सनी का सालों पुराना एड वायरल होने लगा. जिसमें उन्होंने इलायची नहीं सीधे पान मसाला बेचा है.

सनी को इस ऐड में देखकर फैंस शॉक्ड हो गए हैं. वायरल विज्ञापन में वो रवि किशन और विजय राज संग मीठा पान प्रमोट कर रहे हैं. ऐड में सनी दो महिलाओं के साथ रवि किशन की स्टॉल पर आते हैं और मीठा पान मांगते हैं. तभी रवि उन्हें एक पैकेट हाथ में थमा देते हैं. जिसे देखकर सनी के चेहरे पर मुस्कान आती है.

सबसे खास बात ये है कि पान मसाला के एड पर सनी की फोटो भी छपी हुई है. सनी का ये वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. कई यूजर्स ने सनी के डबल स्टैंडर्ड पर निशाना साधा है. लोगों का कहना है शायद सनी की याददाश्त कमजोर हो गई है. तभी वो इस एड को भूल गए. शख्स ने रवि किशन पर तंज कसा. यूजर्स ने कहा मनी फोलोज ब्रदर. यूजर ने लिखा- अरे बाकी सब तो इलायची बेच रहे हैं, सनी ने तो सीधा पान मसाला बेच दिया.

देखते हैं सनी अपने इस सालों पुराने एड पर कैसे रिएक्ट करते हैं. वर्कफ्रंट पर, सनी की हालिया रिलीज मूवी बंटवारा 1947 है. इसे बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म बेहतर परफॉर्म कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे