'हनुमान चालीसा से हुआ चमत्कार', मुश्किलों से बनी 'हनुमान अंश'

मनोरंजन

'हनुमान चालीसा से हुआ चमत्कार', मुश्किलों से बनी 'हनुमान अंश'

29 अगस्त 2026 को 10:01 am बजे
'हनुमान चालीसा से हुआ चमत्कार', मुश्किलों से बनी 'हनुमान अंश'

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. छोटे बजट में बनी यह भक्ति फिल्म अब तक भारत में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और लगातार कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. ‘हनुमान अंश’ में वो अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आए. हर ओर उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है.

अब शोभिनव सत्या ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के समय पूरी स्टारकास्ट और क्रू को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

मुश्किलों से शूट हुई ‘हनुमान अंश’  हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में शोभिनव सत्या ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के समय तमाम मुश्किलें आ रही थीं. हर रोज एक नया चैलेंज झेलना पड़ता था. उन्होंने ये भी कहा कि सेट पर उन्होंने नीम करोली बाबा की मौजदूगी महसूस की. शोभिनव कहते हैं- मेरे लिए हर चीज उनकी मौजदूगी में ही थी. सबकुछ चमत्कार था. लेकिन  सेट पर ऐसे-ऐसे चमत्कार हो रहे थे. हम लोग हर दिन सुबह निकलते थे कि आज शूट करेंगे चलकर और सुबह से ही अड़चनें आना शुरू हो जाती थीं.

एक्टर कहते हैं कि ऐसी दिक्कतें आ रही थीं कि लगता था पता नहीं कब शूट शुरू होगा. इतनी सारी दिक्कतें आ जाती थीं. सर कहते थे कि ऐसा है. अभी हम लोग करेंगे हनुमान चालीसा. फिर हम हनुमान चालीसा करते थे. फिर हनुमान चालीसा पूरी होते-होते इधर एक एपी, उधर से वो आए. बोले चलो प्रॉब्लम खत्म हो गई है और अब शूट शुरू करते हैं. ऐसा हुआ. शोभिनव की बातों से साफ से है कि इस फिल्म ने एक नहीं, बल्कि कई बड़े चमत्कार किए हैं.

चत्मकार से कमाए करोड़ों फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी. पहले हफ्ते इसकी कमाई महज 85 लाख से 1.08 करोड़ रुपये के आसपास रही. दूसरे हफ्ते तो कलेक्शन और गिरकर 40–45 लाख रुपये तक सीमित हो गया था. लेकिन तीसरे हफ्ते अचानक फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिला और कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया.

तीसरे वीकेंड (16–17 अगस्त) पर फिल्म ने करीब 3.20–3.40 करोड़ रुपये कमाए. 18वें दिन तो कलेक्शन ओपनिंग डे से 1130% ज्यादा रहा. 19वें दिन फिल्म ने 4.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो शुरुआती दिनों की तुलना में 273% की ग्रोथ थी.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे