यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल हमला, जेलेंस्की के होमटाउन में ही है स्टील प्लांट

टेक्नोलॉजी

यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल हमला, जेलेंस्की के होमटाउन में ही है स्टील प्लांट

17 अगस्त 2026 को 08:08 am बजे
यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल हमला, जेलेंस्की के होमटाउन में ही है स्टील प्लांट
यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल हमला, जेलेंस्की के होमटाउन में ही है स्टील प्लांट
एक फायरफाइटर रूसी मिसाइल हमले का शिकार हुए बुक मार्केट में आग बुझाता हुआ (फोटो- AFP)

यूक्रेन-रूस युद्ध में हमले अब और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं. रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील प्लांट पर मिसाइल हमला किया है. यह प्लांट भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल का है. हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 14 कर्मचारी घायल हुए हैं. आर्सेलरमित्तल का यह प्लांट यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर में है, जो यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लाडिमीर जेलेंस्की का होम टाउन है. यह प्लांट यूक्रेन की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील यूनिट भी है.

रूस ने इस प्लांट पर मिसाइल से हमला किया है. यह हमला यूक्रेन की ओर से रूस पर किए गए बड़े ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया. रूसी हमले से प्लांट की बिजली व्यवस्था और स्टील बनाने वाली ब्लास्ट फर्नेस यूनिट को नुकसान पहुंचा. इसके बाद प्लांट में उत्पादन का कुछ हिस्सा रोकना पड़ा.

पहले यूक्रेन ने रूस पर सैकड़ों ड्रोन दागे

इससे पहले यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों में सैकड़ों ड्रोन भेजे थे. रूस के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई. यह युद्ध के दौरान यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था. मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने इसे हाल के समय के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में देशभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन को रोका.

वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन एक निजी घर पर गिरा. इसमें 83 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. उन्होंने यह भी बताया कि यूक्रेन के एक और हमले के कारण वाइल्डबेरीज के गोदाम में आग लग गई. वाइल्डबेरीज रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी है. इसकी मालिक देश की सबसे अमीर महिला और अरबपति तात्याना किम हैं.

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि करीब 600 ड्रोन मॉस्को की ओर आते हुए पाए गए. इनमें से करीब एक-तिहाई ड्रोन को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही नष्ट कर दिया गया. रूस के दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों पर भी ड्रोन हमला हुआ. स्थानीय गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के मुताबिक, इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई. इस हमले में 150 से ज्यादा ड्रोन शामिल थे. कई घरों और एक रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा और जंगल में भी आग लग गई.

रूस ने दिया जवाब

यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर में रूसी ड्रोन और मिसाइलों के बड़े हमले में आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट में दो लोगों की मौत हुई. यह शहर जेलेंस्की का होमटाउन है. रविवार को क्रिवी रीह पर हुए एक और हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई. रूस के हमलों में यूक्रेन के दूसरे इलाकों को भी निशाना बनाया गया. दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई. बॉर्डर से लगे सूमी क्षेत्र में एक व्यक्ति और पूर्वी दोनेत्स्क में भी एक व्यक्ति की मौत हुई.

रूसी हमलों के कारण कीव में कई जगह आग लग गई. इसमें 6 लोग घायल हुए. कीव के सबसे बड़े किताब बाजारों में से एक में भी आग लग गई. आग ने पोचाइना मेट्रो स्टेशन के पास एक-दूसरे से सटी कई दुकानों और स्टॉल को अपनी चपेट में ले लिया. रातभर हुए हमलों पर सोशल मीडिया पर जेलेंस्की ने कहा कि “जहां तक रूस अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों से पहुंच सकता है, वहां वह नागरिक ठिकानों पर हमला करता है.”

जेलेंस्की ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में यूक्रेन के शहरों पर 1,550 से ज्यादा हमलावर ड्रोन, करीब 1,560 गाइडेड बम और 62 मिसाइलें दागी गई हैं. उन्होंने एक बार फिर सहयोगी देशों से और ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम देने की अपील की.

यह भी पढ़ें: जिस मुस्लिम नाटो को ईरान बता रहा था अमेरिका की कमजोरी, उसके बनने से ट्रंप क्यों खुश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Ukraine War, Russia Attack On Ukraine, Lakshmi Mittal
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।