हम दिल दे चुके सनम से पहले सलमान खान का दिखा था रोमांस, हरिहरन और अल्का याग्निक की आवाज ने छूआ दिल, सावन में प्रेमी सुनेंगे बार बार

राष्ट्रीय समाचार

हम दिल दे चुके सनम से पहले सलमान खान का दिखा था रोमांस, हरिहरन और अल्का याग्निक की आवाज ने छूआ दिल, सावन में प्रेमी सुनेंगे बार बार

09 अगस्त 2026 को 11:56 am बजे
हम दिल दे चुके सनम से पहले सलमान खान का दिखा था रोमांस, हरिहरन और अल्का याग्निक की आवाज ने छूआ दिल, सावन में प्रेमी सुनेंगे बार बार
हम दिल दे चुके सनम से पहले सलमान खान का दिखा था रोमांस, हरिहरन और अल्का याग्निक की आवाज ने छूआ दिल, सावन में प्रेमी सुनेंगे बार बार
सलमान खान का 30 साल पुराना रोमांटिक गाना, संजय लीला भंसाली के साथ की फिल्म
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी का नाम जब आता है तो कई लोगों के जहन में ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम का नाम ही आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के साथ एक रोमांटिक फिल्म और की थी, जिसका गाना हरिहरन और अलका याग्निक की आवाज में इतना पॉपुलर है कि सावन का मौसम और झमाझम बारिश में रोमांस प्रेमियों को खूब याद होता होगा. खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान ने उर्मिला मातोंडकर के साथ रोमांस किया था. 

30 साल पुराना सलमान खान का गाना

हम बात कर रहे हैं सलमान खान और संजय लीला भंसाली की साथ में पहली फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल की, जो एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में उर्मिता मातोंडकर के साथ सलमान खान का रोमांस देखने को मिला. वहीं हरिहरन और अलका याग्निक द्वारा गाया गाना बाहों के दरमियां खूब पॉपुलर हुआ, जिसमें भाईजान का बरसात में रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. वहीं आज भी बरसात का मौसम हो या सावन की सुहानी रात यह गाना रेडियो और फैंस की प्लेलिस्ट में सुनने को मिल जाता है. 

ये भी पढे़ं- 64 साल पहले किशोर कुमार ने पर्दे पर कर दिया था गजब, लता मंगेशकर नहीं पहुंची तो मेल-फीमेल आवाज में गाया गाना, आज भी सुपरहिट

खामोशी द म्यूजिकल की कहानी

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित खामोशी द म्यूजिकल की कहानी जोसेफ और फ्लेवी ब्रिगेंजा की थी, जो सुन नही सकते. कपल की एक बेटी एनी होती है, जो सुन और बोल सकती है. वहीं उसकी मुलाकात सैम नाम के व्यक्ति से होती है, जो सुन और बोल सकता है. इसके चलते एनी की जिंदगी दो हिस्सों में बंट जाती है, जिसमें से एक है उसके पेरेंट्स और दूसरा है म्यूजिक, जिसकी प्रेरणा उसे दादी मारिया से मिली. वहीं सैम की अचानक मौत के बाद एनी की जिंदगी में राज आता है, जिसके लिए वह अपने परिवार को छोड़ देती है. 

खामोशी की कास्ट 

फिल्म में एनी उर्मिला मातोंडकर हैं, उसके पिता का किरदार नाना पाटेकर ने निभाया है, राज के रोल में सलमान खान और प्रतीक गाला सैम के किरदार में नजर आए. वहीं हिमानी शिवपुरी, सीमा बिस्वास, रघुबीर यादव, अनिल मेहता, हेलन और अशोक लोखंडे अहम किरदार में नजर आए. फिल्म का म्यूजिक जतिन ललित और रेमो फर्नांडिस ने कंपोज किया है. जबकि बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा. बाहों के दरमियां के अलावा जाना सुनो तुम पे मरते हैं, आज मैं ऊपर, ये दिल सुन रहा है जैसे गाने खूब पॉपुलर हुए. 

ये भी पढे़ं- अस्पताल में सोनू निगम, सर्जरी करवाते हुए गाया मोहम्मद रफी का 77 साल पुराना गाना, फैंस बोले- नसीब वाले डॉक्टर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Sanjay Leela Bansali, Bollywood, Khamoshi
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।