कीचड़ में लिपटी इमारतें, लापता लोग और मौत का मंजर... नेपाल में तबाही की तस्वीरें
खेल
कीचड़ में लिपटी इमारतें, लापता लोग और मौत का मंजर... नेपाल में तबाही की तस्वीरें
27 अगस्त 2026 को 08:01 am बजे
नेपाल में बाढ़ ने कई इलाकों में भयावह तबाही मचा दी है. कीचड़ और मलबे से पट गई सड़कें, ध्वस्त घर, फंसी गाड़ियां और उजड़े बस्तियां आपदा की विकरालता बता रहे हैं. हवाई दृश्यों में पूरा इलाका बर्बाद नज़र आता है, जहां सैकड़ों घर आधे-अधूरे डूबे हुए हैं. इस मुश्किल समय में रेस्क्यू टीमें, सेना और स्थानीय लोग लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं. जेसीबी की बाल्टी में बिठाकर, कंधों पर उठाकर और रस्सियों के सहारे बुज़ुर्गों और फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. बच्चे और आम लोग भी इस तबाही को दहशत भरी नज़रों से देख रहे हैं. आपदा के बीच मानवीय संवेदना और एकजुटता की ये तस्वीरें उम्मीद की किरण दिखाती हैं. राहत और पुनर्वास का काम अब प्राथमिकता है.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें