अमेरिकी चुनाव में ट्रंप दे रहे दखल? भारतीय मूल की जज ने लगा दी लिमिट

राजनीति

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप दे रहे दखल? भारतीय मूल की जज ने लगा दी लिमिट

12 अगस्त 2026 को 08:31 am बजे
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप दे रहे दखल? भारतीय मूल की जज ने लगा दी लिमिट

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी एजेंडे को अदालत से बड़ा झटका लगा है. भारतीय मूल की फेडरल जज इंदिरा तलवानी ने ट्रंप प्रशासन के उस कार्यकारी आदेश के अहम हिस्सों को रोक दिया, जिसके तहत संघीय स्तर पर योग्य वोटरों की सूची तैयार करने और मेल-इन बैलेट की डिलीवरी पर नए नियम लागू करने की कोशिश की गई थी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने मार्च 2026 में एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसका मकसद चुनावों में गैर-नागरिकों के वोट और कथित चुनावी गड़बड़ियों को रोकना बताया गया था. आदेश के तहत संघीय सरकार को योग्य वोटरों की एक लिस्ट तैयार करने और अमेरिकी पोस्टल सर्विस को इस सूची के आधार पर मेल-इन बैलेट की डिलीवरी को नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया था. विरोध करने वाले राज्यों और वोटिंग राइट्स संगठनों ने इसे असंवैधानिक बताते हुए अदालत का रुख किया.

यह भी पढ़ें: 'मैं ईरान पर भरोसा करने वाला आखिरी व्यक्ति', डोनाल्ड ट्रंप ने कबूला- सीक्रेट सर्विस की सलाह पर बदला था विमान

जज इंदिरा तलवानी ने कहा कि चुनावों को नियंत्रित करने की शक्ति राष्ट्रपति की नहीं, बल्कि संविधान के तहत राज्यों और कांग्रेस के पास है. अदालत ने आदेश के संबंधित हिस्सों को कानूनी अधिकार से बाहर और असंवैधानिक करार देते हुए उनके क्रियान्वयन पर रोक लगा दी.

यह पहली बार नहीं है जब इंदिरा तलवानी ने ट्रंप के चुनावी आदेश पर रोक लगाई है. जून में उन्होंने 23 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी की याचिका पर आदेश के अहम हिस्सों को रोक दिया था. इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने निचली अदालत के फैसले को पलटने की कोशिश की और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. अब नई कार्यवाही में भी प्रशासन को झटका लगा है.

ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने और गैर-नागरिकों के मतदान को रोकने के लिए ये कदम जरूरी हैं. वहीं विरोध करने वाले राज्यों और संगठनों का कहना है कि राष्ट्रपति संघीय कार्यकारी आदेश के जरिए चुनाव के नियम नहीं बदल सकते.

यह भी पढ़ें: भारत पर 100 फीसदी टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो बोले- मोदी और ट्रंप सुलझा लेंगे मसला

इंदिरा तलवानी अमेरिकी फेडरल कोर्ट की जज हैं और यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ मैसाचुसेट्स में पोस्टेड हैं. उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2013 में नामित किया था और अमेरिकी सीनेट ने 2014 में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की थी. उनका जन्म 1960 में न्यू जर्सी के एंगलवुड में हुआ था. उन्होंने रेडक्लिफ कॉलेज से स्नातक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से कानून की पढ़ाई की.

इंदिरा तलवानी के पिता माणिक तलवानी एक जियोफिजिसिस्ट थे. वे पंजाब में जालंधर के पास तलवन गांव से ताल्लुक रखते हैं. उनकी मां जर्मनी की थीं. अब नवंबर के मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप प्रशासन के चुनावी आदेश को लेकर कानूनी लड़ाई और तेज होने की संभावना है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे