कम से कम बजट में न्यूजीलैंड हनीमून, इंडियन कपल ने बताया पूरा खर्च

राष्ट्रीय समाचार

कम से कम बजट में न्यूजीलैंड हनीमून, इंडियन कपल ने बताया पूरा खर्च

29 अगस्त 2026 को 09:21 am बजे
कम से कम बजट में न्यूजीलैंड हनीमून, इंडियन कपल ने बताया पूरा खर्च

शादी के बाद हनीमून के लिए सबसे अच्छी डेस्टिनेशन कौन सी है? इसका जवाब हर किसी के बजट और पसंद के हिसाब से अलग हो सकता है. लेकिन दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल न्यूज़ीलैंड को हनीमून के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है. यहां की पहाड़ियां, साफ-सुथरी सड़कें, ताजी हवा और कम भीड़ नई शादीशुदा जोड़ियों को एक अलग अनुभव देती हैं. यानी शादी के बाद नए रिश्ते की शुरुआत को खास बनाने के लिए न्यूज़ीलैंड की यात्रा ऐसी यादें दे सकती है, जिन्हें लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकता. लेकिन यहां घूमने की सबसे बड़ी समस्या बजट की होती है.

न्यूजीलैंड जैसे महंगे देश में 13 दिन की ट्रिप का बजट सुनकर कई लोग पीछे हट सकते हैं. लेकिन एक भारतीय कपल ने सही प्लानिंग से 13 दिन का न्यूज़ीलैंड हनीमून सिर्फ 5.93 लाख रुपये में पूरा कर लिया. आइए जानते हैं इस ट्रिप पर कहां-कितना खर्च हुआ.

इस कपल ने अपनी पूरी ट्रिप का खर्च Reddit पर शेयर किया. कपल के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें इस यात्रा पर 8 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान था. उनका बजट 7 लाख रुपये तक था, लेकिन अच्छी प्लानिंग और कुछ समझदारी भरे फैसलों की वजह से दोनों का पूरा खर्च 5.93 लाख रुपये में सिमट गया.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में बीमार बच्चे को नहीं मिला डॉक्टर, भारतीय मां का दर्द वायरल

दिलचस्प बात यह है कि कपल का कहना है कि उन्होंने पैसे बचाने के लिए बड़े अनुभवों से समझौता नहीं किया. दोनों ने प्राइवेट Airbnb में ठहरने से लेकर रेंटल कार से घूमने तक का अनुभव लिया. इसके अलावा मिलफोर्ड साउंड, वेटोमो ग्लोवर्म केव्स, स्काइडाइविंग और रोटोरुआ जैसी जगहों और एक्टिविटीज का भी मजा लिया.

कपल के मुताबिक, दोनों लोगों के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 2.11 लाख रुपये खर्च हुए. वहीं, न्यूज़ीलैंड के अंदर घरेलू फ्लाइट्स पर करीब 13 हजार रुपये खर्च हुए. दोनों के वीजा पर 30 हजार रुपये, रहने के लिए 87 हजार रुपये और कार किराये पर लेने व फ्यूल के लिए 94 हजार रुपये खर्च हुए.

लोकल एक्टिविटीज सबसे महंगे हिस्सों में रहीं, जिन पर करीब 1.19 लाख रुपये खर्च हुए. खाने-पीने पर 32 हजार रुपये और अन्य खर्चों पर करीब 7,400 रुपये खर्च हुए.

13 दिन की इस ट्रिप में कपल ने न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ और साउथ, दोनों आइलैंड्स को एक्सप्लोर किया. उन्होंने ऑकलैंड, वेटोमो, कैथेड्रल कोव, लेक टेकापो और क्वीनस्टाउन समेत कई जगहों की यात्रा की.

कपल ने बताया कि उनका बजट कम करने का कोई एक जादुई तरीका नहीं था. उन्होंने फ्लाइट्स, होटल और ट्रांसपोर्ट की प्लानिंग पहले से की और कुछ मौकों पर खुद खाना बनाकर भी खर्च बचाया.

यह भी पढ़ें: '40 घंटे से ज्यादा काम मत करो', भारतीय महिला ने बताया न्यूजीलैंड के ऑफिस का नियम

उन्होंने वीजा के लिए फ्लाइट टिकट पहले से बुक करने के बजाय एक डिटेल्ड ट्रैवल इटिनरेरी और कवर लेटर जमा किया. उनके मुताबिक, वीजा 5 वर्किंग डेज में मिल गया.

कपल भारत से मैगी, स्नैक्स और रेडी-टू-ईट खाना भी लेकर गया था. उन्होंने बताया कि न्यूज़ीलैंड पहुंचने पर इन चीजों की सही तरीके से घोषणा की गई, जिसके बाद करीब 5 मिनट में उन्हें क्लियर कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर कपल की प्लानिंग की जमकर तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि महंगे इंटरनेशनल ट्रिप का सपना भी सही प्लानिंग और खर्चों के हिसाब से काफी हद तक बजट में पूरा किया जा सकता है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे