'अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?', नोएडा के वीडियो पर अखिलेश का तंज

राजनीति

'अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?', नोएडा के वीडियो पर अखिलेश का तंज

12 अगस्त 2026 को 09:20 am बजे
'अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?', नोएडा के वीडियो पर अखिलेश का तंज

मंगलवार को उत्तर प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है. उन्होंने सरकार पर तंज कसते कहा है कि अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर मंगलवार को भारी बारिश के बाद जलभराव देखने को मिला. हालांकि प्रशासन का दावा है कि महज 30 मिनट के अंदर स्थिति को काबू में कर लिया गया. लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले पर सरकार को घेर लिया है. अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, क्या अब एयरपोर्ट पर नाव चलेगी. उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि 'जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार'.

अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहाँ भाजपा सरकार, वहाँ महा-भ्रष्टाचार! pic.twitter.com/pahOv7dmd5

सोशल मीडिया पर भी एयरपोर्ट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर बताया कि जलभराव के दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला गया, जिससे उड़ानों के संचालन या यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा और अब एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है.

यह भी पढ़ें: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश से भरा पानी, AAP ने उठाया सवाल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से टर्मिनल और पार्किंग के बीच जलभराव हुआ था. एयरपोर्ट टीमों ने तत्परता से काम करते हुए आधे घंटे से कम समय में जलभराव को साफ कर दिया. इस दौरान फ्लाइट्स और यात्रियों का पिक-अप सुचारु रूप से जारी रहा. पानी हटने के बाद अब टर्मिनल और पार्किंग के बीच वाहनों, यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है. हालांकि, मौसम की स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.

बता दें, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का 28 मार्च 2026 को उद्घाटन हुआ था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे