बारिश में बनाएं चिली चीज़ साबूदाना वड़े, खाकर आएगा मजा

राष्ट्रीय समाचार

बारिश में बनाएं चिली चीज़ साबूदाना वड़े, खाकर आएगा मजा

06 अगस्त 2026 को 07:27 am बजे
बारिश में बनाएं चिली चीज़ साबूदाना वड़े, खाकर आएगा मजा

Chilli Cheese Sabudana Vada: अगर आपको बरसात में चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाना पसंद है, तो आपके घर में समोसों से लेकर पकौड़े अक्सर बनते होंगे. समोसे और पकौड़ों को चाय के साथ खाने में मजा तो आता है, लेकिन कई बार एक जैसे स्वाद से लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप समोसे-पकौड़ों से बोर हो गए हैं, तो आप घर में साबूदाना वड़ा बना सकते हैं. जी हां, साबूदाना सिर्फ व्रत में खाने के लिए नहीं है. आप साबूदाने से टेस्टी और क्रिस्पी वड़ा बनाकर खा सकते हैं, वो भी बिना व्रत के. आज हम आपको एक ऐसे साबूदाना वड़ा की रेसिपी बताने वाले हैं, जो आपको साबूदाने के साथ ही चीज़ का मजा भी देगी. मशहूर सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने अपनी खास चिली चीज़ साबूदाना वड़ा रेसिपी शेयर की है, जो स्वाद और टेक्शचर दोनों के मामले में बेहद शानदार है. चाहे शाम की चाय के साथ कुछ स्पेशल बनाना हो, बच्चों के लिए टेस्टी स्नैक तैयार करना हो या फिर घर आए मेहमानों को रेस्टोरेंट-स्टाइल डिश सर्व करनी हो, ये रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है. चलिए जानते हैं चिली चीज़ साबूदाना वड़ा की रेसिपी.चिली चीज़ साबूदाना वड़ा इंग्रेडिएंट्स:

बनाने का तरीका 1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में भीगा हुआ साबूदाना, मूंगफली, हरा धनिया, सेंधा नमक, चीनी, नींबू का रस और मैश किया हुआ उबला केला डालकर अच्छी तरह मिला लें.

2. दूसरे बाउल में हरी शिमला मिर्च, हरी मिर्च, शेज़वान सॉस, पनीर, प्रोसेस्ड चीज़ और थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार करें.

3. साबूदाने के तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. बीच में चीज़ वाली स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद करके वड़े जैसी गोल शेप दें.

4. कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और वड़ों को मीडियम आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें.

5. तैयार चिली चीज़ वड़ा को हरी चटनी और टोमैटो केचप के साथ सर्व करें. आप इसका मजा चाय के साथ भी ले सकते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे