'जेबकतरों की तरह...', कंगना ने सोनाक्षी पर किया कमेंट!

राष्ट्रीय समाचार

'जेबकतरों की तरह...', कंगना ने सोनाक्षी पर किया कमेंट!

04 अगस्त 2026 को 09:36 am बजे
'जेबकतरों की तरह...', कंगना ने सोनाक्षी पर किया कमेंट!

एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से छाई हुई हैं. पेपर लीक मामले को लेकर हुए नीट स्टू़डेंट प्रोटेस्ट पर उनकी तीखी टिप्पणी जमकर वायरल हुई थी. सोमवार को कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसी बात लिखी, जिसे लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा पर अटैक माना है.

कंगना ने पोस्ट में क्या लिखा? एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर उनसे जुड़ी एक फेक पोस्ट को रिवील करते हुए लिखा- कई सारी फेक न्यूज सोशल मीडिया पर सर्कुलट हो रही हैं. मुझसे जुड़ा ये पोस्ट भी फेक है. मैंने किसी को बॉडीशेम नहीं किया है. लेकिन ये जरूर महसूस किया है कि आजकल एक हीरोइन है जो पोकेट मार (जेबकतरों) की तरह इन दिनों कपड़े पहनने लगी है. वो हाफ पैंट्स और उल्टी टोपी लगाती है. प्रोटेस्टर्स के गटर छाप बिहेवियर को प्रमोट करते हुए जेबकतरों की तरह बात करती है. मेरा हमेशा से मानना है कि आप एक रिश्ते में कैसे कपड़े पहनते हैं, ये आपकी फीलिंग्स का डायरेक्ट रिफलेक्शन होता है.

''मेरी प्यारी साथी एक्ट्रेस, अगर आपका पार्टनर आपको जेबकतरे जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे माफ करें. इससे पहले आप काफी एलीगेंट कपड़े पहनती थीं, बातें करती थीं. लेकिन अब आपको क्या हो गया है? विचार आपके हैं लेकिन आप खुद की बेहतर स्टाइलिंग कर सकती हो, अगर इसमें मेरी जरूरत पड़े तो मैं हमेशा आपके साथ हूं.''

कंगना ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा पर अटैक किया है. क्योंकि सोनाक्षी ने छात्रों के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वो टी-शर्ट, शॉर्ट्स और कैप पहनकर खुशी से झूमती नजर आई थीं. उन्होंने जेन-जी को भी सलाम किया था. कंगना की तरफ से हुए कमेंट पर फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

इससे पहले कंगना ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने जागरूक हिंदू बनने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि वो कट्टर हिंदू और संघी बनना चाहती हैं. कंगना ने वीडियो में कहा कि इंडस्ट्री में ऐसी कई हीरोइनें उनकी दोस्त हैं जो एक वक्त धर्म और राजनीति पर कुछ नहीं बोलती थीं. लेकिन मुस्लिम से शादी या संपर्क में आने के बाद कट्टरपंथी बन गई हैं. यूजर्स का मानना है यहां भी उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की इंटरफेथ मैरिज पर कमेंट किया.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे