'टॉक्सिक' की दबंग डायरेक्टर, जिनके शूट किए इंटीमेट सीन पर मचा बवाल
'टॉक्सिक' की दबंग डायरेक्टर, जिनके शूट किए इंटीमेट सीन पर मचा बवाल

साउथ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक की इंटीमेसी पर जबरदस्त बवाल मचा. बोल्ड सीन्स में एक्ट्रेसेज को ग्लोरिफाई करने और उन्हें सेक्सुअलाइज करने पर इसकी फीमेल डायरेक्टर गीतू मोहनदास को बैकलेस झेलना पड़ा. नेटिजन्स ने गीतू को सदी की सबसे 'टॉक्सिक' डायरेक्टर का टैग तक दे दिया. लेकिन गीतू की पहचान बस इतनी सी नहीं है. वो पाथ ब्रेकिंग डायरेक्टर्स में काउंट की जाती हैं. जिसका नजारा वो अपने डायरेक्शन में बनी पहली फीचर फिल्म के साथ दिखा चुकी हैं.
कैसे शुरू हुई गीतू मोहनदास की जर्नी? गीतू मोहनदास जितनी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, उतनी ही वर्सेटाइल डायरेक्टर भी हैं. उनका रियल नाम गायत्री दास है. महज 5 साल की उम्र में उनका एक्टिंग का सफर शुरू हो गया था. वो साउथ के बड़े-बड़े दिग्गजों संग काम कर चुकी हैं. बचपन से ही गीतू ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया. तभी से उनकी गिनती वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में होती है. वो खासतौर पर मलयालम सिनेमा में काम करती हैं. 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' फिल्म से उन्होंने बतौर एडल्ट एक्टर डेब्यू किया था.
उन्होंने मलयालम सिनेमा की हिट फिल्मों जैसे थेनकासी पट्टनम, वलकन्नाडी और नम्मल थम्मिल में काम किया है. फिल्म 'अकाले' में अपने दमदार काम के लिए गीतू को बेस्ट एक्ट्रेस का केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला था. उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का मलयालम फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था.
एक्टिंग में छाने के बाद उन्होंने 2009 में अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था. इसी साल अपने डायरेक्शन में एक शॉर्ट फिल्म Kelkkunnundo बनाई. 2014 में गीतू के करियर को बड़ा ब्रेकथ्रू मिला फिल्म 'लायर्स डाइस' से. उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड धूम मचाई. इसे दो नेशनल अवॉर्ड मिले. 18वें सोफिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल जूरी अवॉर्ड जीता. इतनी ही नहीं गीतू की ये फिल्म 87वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटिगरी में इंडिया का ऑफिशियल एंट्री थी.
गीतू ने अपने डायरेक्शन में अभी तक 4 फिल्में बनाई हैं. जिसमें एक शॉर्ट फिल्म, बाकी 3 फीचर फिल्में हैं. अब 26 अगस्त को उनकी मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक रिलीज होगी. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा जैसी हसानीएं काम कर रही हैं. इसके टीजर में इंटीमेसी देखकर जहां कुछ लोग भड़के थे. वहीं महिला होकर फिल्म में इतनी इंटीमेसी दिखाने के लिए गीतू की तारीफ भी हुई थी.
पर्सनल लाइफ में गीतू ने सिनेमेटोग्राफर राजीव रवि से शादी की है. दोनों की एक बेटी है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें