कियारा ने प्रेग्नेंसी में की 'टॉक्सिक', परेशान थे यश, बने बॉडीगार्ड!

मनोरंजन

कियारा ने प्रेग्नेंसी में की 'टॉक्सिक', परेशान थे यश, बने बॉडीगार्ड!

14 अगस्त 2026 को 09:45 am बजे
कियारा ने प्रेग्नेंसी में की 'टॉक्सिक', परेशान थे यश, बने बॉडीगार्ड!

साउथ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. गुरुवार को फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट में यश ने फिल्म की सभी हसीनाओं की तारीफ की. उन्होंने हुमा कुरैशी को चैलेंजिंग, रुक्मिणी वसंत को लंबी रेस का घोड़ा, तारा सुतारिया को स्टनिंग और कियारा आडवाणी को डेडिकेटेड बताया. यश ने कियारा की इवेंट में जमकर तारीफ की.

यश के मुताबिक, जिस तरह कियारा ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम के प्रति खुद को समर्पित रखा, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि कियारा ने फिल्म के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम किया. यश ने कियारा का उनकी फिल्म से जुड़ने के लिए आभार जताया. ये भी कहा कि एक्ट्रेस की मेहनत ने इस फिल्म को खास बना दिया है.

कियारा के लिए क्या बोले यश? इवेंट के दौरान यश से कियारा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया. जवाब में उन्होंने कहा- वो एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं. जब वो फिल्म से जुड़ीं तो मैं थोड़ा परेशान था. क्योंकि उनका रोल काफी डिमांडिंग था. फिल्म की शूटिंग काफी मुश्किल और मेहनत वाली थी. मैंने कियारा से पूछा- क्या उन्होंने इससे पहले रेन सीक्वेंस शूट किया है. जवाब में कियारा ने कहा कि नहीं. बावजूद इसके जिस तरह से कियारा ने काम को लेकर डेडिकेशन दिखाई, उसने मुझे हैरान किया. कियारा ने फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया.

🔥 #Yash describes the ladies of #Toxic in one word! Tara Sutaria — Stunning ✨ Kiara Advani — Dedicated 💯 Huma Qureshi — Challenging 🔥 Rukmini Vasanth — Lambi Race Ka Ghoda 🏇#Toxic #YashTheBoss #TaraSutaria #KiaraAdvani #HumaQureshi #RukminiVasanth pic.twitter.com/XnalwnYWHN

यश ने कियारा की प्रेग्नेंसी की जर्नी पर कहा- उन्होंने प्रेग्नेंट होने के बाद भी फिल्म को 100 प्रतिशत कमिटमेंट के साथ पूरा किया है. शूटिंग के दौरान मैं और डायरेक्टर गीतू मोहनदास कियारा को लेकर चिंतित रहते थे. मैंने और गीतू ने सेट पर बाउंसर्स और बॉडीगार्ड की तरह कियारा का ध्यान रखा है. थैंक्यू कियारा, ये मूवी स्पेशल है.

टॉक्सिक में कियारा का प्रॉमिसिंग रोल है. उनके यश के साथ इंटीमेट सीन्स भी हैं. इसे लेकर इंटरनेट पर जमकर बवाल मचा. कियारा को शादी, बच्चा होने के बाद ऐसे सीन्स करने को लेकर ट्रोल किया गया. लेकिन एक्ट्रेस ने ट्रोल्स की परवाह नहीं की और खुद को पॉजिटिव बनाए रखा. फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान वो प्रेग्नेंट थीं. दिसंबर 2025 में कियारा ने बताया था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान करीब 7 महीने तक काम किया था.

शुरुआत में सिर्फ डायरेक्टर गीतू मोहनदास और प्रोड्यूसर को उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी थी. कियारा के मुताबिक, इमोशनल और चैलेंजिंग सीन्स की शूटिंग के दौरान वो अपने होने वाले बच्चे से बात किया करती थीं. कियारा की प्रेग्नेंसी का असर फिल्म के शूटिंग शेड्यूल पर भी पड़ा. ये फिल्म सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हो रही है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे