पाकिस्तान आजादी के जश्न में भी उगल रहा जहर, गीदड़भभकी बता रही ऑपरेशन सिंदूर की चोट अबतक दे रही दर्द

दुनिया

पाकिस्तान आजादी के जश्न में भी उगल रहा जहर, गीदड़भभकी बता रही ऑपरेशन सिंदूर की चोट अबतक दे रही दर्द

14 अगस्त 2026 को 07:47 am बजे
पाकिस्तान आजादी के जश्न में भी उगल रहा जहर, गीदड़भभकी बता रही ऑपरेशन सिंदूर की चोट अबतक दे रही दर्द
पाकिस्तान आजादी के जश्न में भी उगल रहा जहर, गीदड़भभकी बता रही ऑपरेशन सिंदूर की चोट अबतक दे रही दर्द
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आजादी के जश्न में भी उगला जहर

आतंकवाद को अपनी नेशनल पॉलिसी बनाने वाले पाकिस्तान के लिए 14 अगस्त यानी आजादी दिवस का दिन भी जहर उगलने का ही दिन रहा. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, उसकी चोट अभी भी पाकिस्तान की हुकूमत को दर्द दे रही है. इसी बदहवासी में वहां के प्रधानमंत्री अंग्रेजों के आजादी का जश्न मनाने की जगह भारत को जंग छेड़ने की गीदड़भभकी देने लगे. सिंधु जल समझौता रद्द करने के भारत के फैसले पर धमकी दी है.

दरअसल पाकिस्तान की आजादी के 80वें साल की शुरुआत से पहले गुरुवार रात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फतह' स्मारक का उद्घाटन किया गया. पाकिस्ताना का कहना है कि यह स्मारक पाकिस्तान के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को सम्मान देने और ‘मरका-ए-हक' की याद में बनाया गया है. इसका उद्घाटन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने किया. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और पाक सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधू और नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ मौजूद रहे.

शहबाज की धमकी

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुरुआत तो देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने से की, लेकिन फिर जल्द ही जंग का राग अलापने लगे. कमाल की बात है कि दुनिया में आतंक के एक्सपोर्टर के रूप में कुख्यात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को इस क्षेत्र में “शांति की गारंटी देने वाले देश” के रूप में पहचान मिली है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है, तो उसे मई 2025 से भी ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री शहबाज ने अपनी टीस जाहिर करते हुए रोना रोया कि भारत ने सिंधु जल संधि को एकतरफा तरीके से रोक दिया है. इसपर उन्होंने गीदड़भभकी दी कि, “हमारे लिए पानी की हर बूंद लाल रेखा है. अगर भारत सही रास्ते पर नहीं चलता है, तो हम उसे सीधा जवाब देंगे.”

बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था. इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे, जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे. पाकिस्तान गिड़गिड़ाता हुआ आया. आखिर में दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन' पर हुई बातचीत के बाद 10 मई 2025 को सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के साथ संघर्ष समाप्त हुआ था.

यह भी पढ़ें: 'मैं हाफिज सईद साहब का गुलाम हूं': लश्कर के आतंकियों के साथ बैठे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का बेशर्म कबूलनामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Independence Day, Pakistan Independence Day History
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।