सलमान का खौफ? तोड़े गए शो के नियम, सोहेल को दिया फोन

मनोरंजन

सलमान का खौफ? तोड़े गए शो के नियम, सोहेल को दिया फोन

05 अगस्त 2026 को 10:11 am बजे
सलमान का खौफ? तोड़े गए शो के नियम, सोहेल को दिया फोन

सलमान खान...ये नाम ही अपने आप में काफी है. सलमान का ऑरा ऐसा है कि उनके सामने हर किसी की बोलती बंद हो जाती है. तभी तो रियलिटी शोज की दुनिया में पहली बार एक ऐसा नियम तोड़ा गया है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. अब आप सोचने लगे होंगे कि ऐसा क्या हो गया? तो चलिए बताते हैं...

दरअसल, सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने 'अलायंस' शो में पहुंचे. शो में सलमान ने भाई सोहेल को एक बड़े भाई की तरह जिंदगी में आगे बढ़ने और पुराने रिश्तों से मूव ऑन करने की सलाह दी. सलमान ने सोहेल से कहा कि उन्हें अब तलाक के दर्द से बाहर निकलकर किसी और को डेट करने के बारे में सोचना चाहिए.

इतना ही नहीं, सलमान खान शो में मोबाइल फोन लेकर पहुंचे. शो में सलमान ने सोहेल की उनके बेटे निर्वान से वीडियो कॉल पर बात करवाई. बेटे से वीडियो कॉल पर बात करके सोहेल काफी खुश दिखे. सोहेल शो में वंशज सिंह की भी अपने बेटे से बात करवाते दिखे.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियलिटी शोज के इतिहास में ये पहली बार देखा गया है कि जब शो के अंदर किसी ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है. जब किसी रियलिटी शो में खिलाड़ी एक घर के अंदर बंद रहते हैं, तो उन्हें कभी मोबाइल फोन नहीं दिया जाता, न ही उन्हें बाहरी दुनिया की जानकारी दी जाती है. ये शो का सबसे बड़ा नियम होता है. मेकर्स खुद ही कंटेस्टेंट्स की बात उनके परिवार से करवाते हैं, लेकिन कभी शो के अंदर उन्हें फोन नहीं देते.

लेकिन सलमान के ऑरा और रुतबे के सामने अलायंस शो के मेकर्स को भी झुकना पड़ा. सलमान न सिर्फ शो के अंदर फोन लेकर पहुंचे, बल्कि उन्होंने भाई सोहेल की उनकी बेटे से बात भी करवाई. सलमान की दमदार पर्सनैलिटी के फैंस दीवाने हो गए हैं. फैंस का कहना है कि सलमान भाई जैसा कोई नहीं हो सकता. उनके सामने हर किसी की सिट्टी गुल हो जाती है. वैसे आपको क्या लगता है?

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे