प्रतापगढ़: अतीक के बेटे की काफिले की दो लग्जरी गाड़ियां सीज

राष्ट्रीय समाचार

प्रतापगढ़: अतीक के बेटे की काफिले की दो लग्जरी गाड़ियां सीज

14 अगस्त 2026 को 09:00 am बजे
प्रतापगढ़: अतीक के बेटे की काफिले की दो लग्जरी गाड़ियां सीज

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र स्थित कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर 8 अगस्त को दोपहर 3:04 बजे अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद का काफिला गुजरा. लखनऊ जेल से पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज जा रहे उमर के पीछे समर्थकों के वाहन चल रहे थे. टोल न देने की जिद में समर्थकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और बैरियर तोड़ दिया. विरोध करने पर कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया. टोल प्रबंधक मो. इसहाक की शिकायत पर हथिगवां पुलिस ने केस दर्ज कर प्रयागराज से दो वाहन सीज कर दिए हैं.

काफिले में शामिल थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया. कर्मचारियों द्वारा रोके जाने पर आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. टोल मैनेजर की तहरीर पर हथिगवां थाने में BNS की धारा 281, 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 दर्ज किया गया. मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी को सौंपी गई है.

एएसपी ब्रिज नंदन राय और सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रयागराज से दो लग्जरी कारों (UP70GQ4834 और UP70GV2915) को बरामद कर सीज कर दिया है. पुलिस अब इन गाड़ियों में सवार अज्ञात अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे