आम्रपाली ने बर्बाद की निरहुआ की शादी? रिश्ते पर उठे सवाल

मनोरंजन

आम्रपाली ने बर्बाद की निरहुआ की शादी? रिश्ते पर उठे सवाल

07 अगस्त 2026 को 11:26 am बजे
आम्रपाली ने बर्बाद की निरहुआ की शादी? रिश्ते पर उठे सवाल

भोजपुरी सिनेमा में बड़ा बवाल मचा है. इस बार कलेश हुआ है इंडस्ट्री की दो हसीनाओं के बीच. आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच पंगा हुआ है. इंस्टा पर लाइव आकर काजल ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर निशाना साधा है. भोजपुरी बवाल शो में उन्हें लेकर किए गए कमेंट्स का काजल ने जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए.

नाक की सर्जरी शो में आम्रपाली ने काजल के नाक से बोलने का मजाक उड़ाया था. इसके जवाब में वो कहती हैं- मैं नाक से बोलती हूं, आप कान में कोई इक्विपमेंट लगा लीजिए. मैं जैसे भी बोलती हूं, भगवान ने जैसा दिया है ठीक है. आपकी तो नाक टेढ़ी थी. ऑपरेशन कराकर आपने इसे सीधा करा लिया. लेकिन मैं ऑपरेशन से अपनी आवाज को नहीं बदल सकती. मुझे प्लीज बर्दाश्त कर लेना.

निरहुआ पर तीखा वार काजल ने दिनेश लाल यादव पर भी अपनी भड़ास निकाली. वो कहती हैं- आप मेरी औकात दिखाने की बात कर रहे थे. ये बोलकर आपने अपनी औकात दिखा दी है. आपने अपनी रिस्पेक्ट खो दी है. आपने कहा था मुझे एक्टिंग नहीं आती, मैंने कुछ नहीं किया. इसका एक ही जवाब है. जब आप अपनी पत्नी को कुछ नहीं समझते तो मुझे क्या समझेंगे? आपको इंडस्ट्री में जीवनदान आम्रपाली ने दिया है तो पत्नी ने क्या किया है? जब आप कुछ नहीं थे, तब आपकी पत्नी लाइफ में आई.

मैंने तो आपकी पत्नी को देखा तक नहीं था. फिर एक दिन पत्नी संग पूजा का वीडियो वायरल हुआ. तुरंत 3 दिन के अंदर आपको कहना पड़ा कि मैं अपनी पत्नी से प्यार नहीं करता हूं. मैं तो फर्ज निभा रहा हूं. आप इंसान खोखले हैं.

उन्होंने बताया कि आम्रपाली-निरहुआ एक फिल्म की शूटिंग के दौरान इंतजार कराते रहे. डायरेक्टर, कास्ट-क्रू सब उन्हें बुलाने आए थे. लेकिन वो तब भी वैनिटी वैन से नहीं निकले थे. ऐसा आप लोग क्या कर रहे थे? काजल ने पूछा- निरहुआ ने कुंभ में आम्रपाली का हाथ पकड़कर नहाया? कहां थी पत्नी? क्यों आप पत्नी संग नहीं दिखते? आम्रपाली और उनकी फैमिली संग दिखते हो. ऐसा क्यों है? ये कौन सा फर्ज निभा रहे हो?

काजल के इन सवालों का अभी तक निरहुआ और आम्रपाली की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. निरहुआ शादीशुदा हैं. लेकिन अपनी पत्नी संग नजर नहीं आते. उनके और आम्रपाली के अफेयर के चर्चे हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे