जब उद्धव ने पूछा अभिजीत दिपके की शादी का प्लान, मिला ये जवाब

टेक्नोलॉजी

जब उद्धव ने पूछा अभिजीत दिपके की शादी का प्लान, मिला ये जवाब

01 अगस्त 2026 को 08:39 am बजे
जब उद्धव ने पूछा अभिजीत दिपके की शादी का प्लान, मिला ये जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके इन दिनों सुर्खियों में हैं. जंतर-मंतर पर छात्रों के कामयाब प्रोटेस्ट के बाद अब वे अगले प्लान पर काम कर रहे हैं. इस बीच शिवसेना (UBT) के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने  शुक्रवार को उनसे फोन पर बात की और कहा कि विपक्ष उनके साथ है.

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अभिजीत की मां अनीता दिपके से बेटे की शादी की प्लान के बारे में भी पूछा. उद्धव के सवाल पर अनीता दिपके ने कहा, 'हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी हो. मैंने उनसे (अभिजीत) पहले भी इस बारे में कहा था, लेकिन यह फैसला पूरी तरह उनका ही होगा'.

'पूरी विपक्ष अभिजीत दिपके के साथ' दरअसल, शिवसेना (UBT) के नेता चंद्रकांत खैरे ने अभिजीत दिपके के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उद्धव ठाकरे की अभिजीत से वीडियो कॉल पर बातचीत कराई.

खैरे ने पत्रकारों से कहा, मैं करीब एक घंटे तक उनके घर पर था. उद्धव ठाकरे ने भरोसा दिलाया कि पूरा विपक्ष अभिजीत दिपके के साथ एकजुट है. दिपके ने ठाकरे से कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक वह उनके लिए संघर्ष जारी रखेंगे.

ये है दिपके का आगे का प्लान हाल ही में अभिजीत दिपके ने आजतक से भी एक्सक्लूसिव बातचीत की थी. उन्होंने एंटी पेपर लीक कानून से लेकर कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी. उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा न मिलने, नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक से मिलने की कोशिश के बावजूद उन्हें रोका गया, और आंदोलन को किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं बल्कि आम जनता का साथ मिला.

अभिजीत ने साफ किया कि वे कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, बल्कि एक समूह के तौर पर आगे भी छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठाते रहेंगे. उन्होंने मीडिया कवरेज में देरी पर भी नाराजगी जताई और कहा कि आंदोलन का रास्ता हमेशा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा.

कौन हैं दिपके? मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के रहने वाले अभिजीत दिपके एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं. अभिजीत ने पुणे से जर्नलिज्म (पत्रकारिता) में अपनी ग्रेजुएशन की. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका चले गए. उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्टन यूनिवर्सिटी से 'पब्लिक रिलेशंस' (PR) में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री हाल ही में पूरी की.

अभिजीत का राजनीतिक संदेशों को वायरल कराने का पुराना अनुभव रहा है. साल 2020 से 2022 के बीच वे आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम के प्रमुख वॉलेंटियर थे. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान 'आप' के पक्ष में जो मीम्स की बाढ़ आई थी, उसके पीछे अभिजीत का दिमाग माना जाता है. वे दिल्ली के शिक्षा विभाग के कम्युनिकेशंस एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे