'कांवड़ रूट से बचें, बेवजह बाहर न निकलें', दारुल उलूम देवबंद की सलाह

शिक्षा

'कांवड़ रूट से बचें, बेवजह बाहर न निकलें', दारुल उलूम देवबंद की सलाह

06 अगस्त 2026 को 09:22 am बजे
'कांवड़ रूट से बचें, बेवजह बाहर न निकलें', दारुल उलूम देवबंद की सलाह

सहारनपुर स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान अपने छात्रों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. संस्थान ने छात्रों से एहतियात बरतते हुए कांवड़ यात्रा के मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना जरूरत जाने से बचने को कहा है.

बुधवार शाम जारी लिखित आदेश में हॉस्टल प्रभारी मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि यह एडवाइजरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वार्षिक कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से जारी की गई है. एडवाइजरी में छात्रों को खास तौर से कांवड़ मार्गों और जीटी रोड पर गैरजरूरी आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो केवल जरूरत होने पर ही निकलने को कहा गया है.

संस्थान ने यह भी निर्देश दिया है कि जरूरी यात्रा करने वाले छात्र सिर्फ रिजर्व रेलवे कोच में ही सफर करें और अपने साथ दारुल उलूम की ओर से जारी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) हमेशा रखें. इसके अलावा, निर्देश में कहा गया है कि सूर्यास्त के बाद बिना संस्थान का पहचान पत्र दिखाए किसी भी छात्र को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दारुल उलूम देवबंद ने स्पष्ट किया कि ये सभी एहतियाती कदम छात्रों की सुरक्षा तय करने और कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे