अमरूद खाकर फेंक देते हैं छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल

राजनीति

अमरूद खाकर फेंक देते हैं छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल

21 अगस्त 2026 को 09:39 am बजे
अमरूद खाकर फेंक देते हैं छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल

मीठे और रसीले अमरूद खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. लेकिन अमरूद का स्वाद लेने के बाद अमूमन हम इसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. अगर आप भी अब तक ऐसा ही करते आए हैं तो ठहरिए. अमरूद के छिलके केवल खाने या फेंकने के लिए नहीं बल्कि घर और गार्डनिंग के कामों में भी बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.

इनमें मौजूद पोषक तत्व, प्राकृतिक सुगंध और एसिडिक गुण घर की सफाई, पौधों की देखभाल और किचन हैक्स में बहुत काम आते हैं. आइए जानते हैं अमरूद के छिलकों के ऐसे ही अनोखे इस्तेमाल, जो आपके घर को महकाने से लेकर पैसे बचाने तक में मदद करेंगे.

पौधों के लिए जैविक खाद बनाएं: अमरूद के छिलकों को आप कचरे में फेंकने के बजाय उसकी खाद बना सकते हैं. इसके लिए छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटें और खाद में मिला दें. यह पौधों को नाइट्रोजन और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है.

छिलकों से बनेगा नेचुरल रूम फ्रेशनर: छिलकों को पानी में दालचीनी या लौंग के साथ उबालें. इसकी भाप और खुशबू पूरे घर की दुर्गंध दूर कर हवा को तरोताजा कर देती है.

क्लीनर बनाएं: अमरूद के छिलकों से आप बेहतरीन और खुशबूदार क्लीनर बना सकते हैं. इसके लिए आप छिलकों को पानी में उबाल लें और फिर इसमें नींबू का रस और डेटॉल मिलाकर प्लास्टिक की बोतल में भर लें. तैयार मिश्रण का इस्तेमाल फ्रिज, माइक्रोवेव और बाकी घर की चीजों की सफाई के लिए किया जा सकता है.

बर्तनों की बदबू होगी दूर: अमरूद के छिलकों से आप बर्तनों की बदबू भी दूर कर सकते हैं. खासकौर पर नॉन-वेज या अंडे जैसी चीजें बनाने के बाद बर्तन से तेज बदबू आती है. इसलिए आप बर्तन को साबुन से धोने के बाद अमरूद के छिलके से उन्हें रगड़ें. इससे जिद्दी महक तुरंत गायब हो जाती है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे