फन फैलाए कोबरा से भिड़ा पालतू कुत्ता, अपनी जान देकर घरवालों को बचाया!

खेल

फन फैलाए कोबरा से भिड़ा पालतू कुत्ता, अपनी जान देकर घरवालों को बचाया!

04 अगस्त 2026 को 09:51 am बजे
फन फैलाए कोबरा से भिड़ा पालतू कुत्ता, अपनी जान देकर घरवालों को बचाया!

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव (बेल्थरा रोड) क्षेत्र में दानिश भट्ठा वाले के घर में एक विषैला कोबरा घुसने की कोशिश कर रहा था. परिवार की सुरक्षा के लिए उनके 9 साल के पालतू लैब्राडोर कुत्ते 'टॉमी' ने लगातार भौंककर सबको सतर्क किया और सांप पर हमला बोल दिया. लगभग एक घंटे तक चले इस भीषण संघर्ष में टॉमी ने कोबरा को मार डाला. हालांकि, लड़ाई के दौरान जहरीले डंस का शिकार होने के कारण घटना के 30 मिनट बाद टॉमी की भी मौत हो गई.

रात को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी घर के बाहर फन फैलाकर फुफकारता हुआ कोबरा दाखिल होने लगा. टॉमी ने खतरा देखते ही भौंकना शुरू कर दिया. देखते ही देखते कोबरा ने कुत्ते पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में टॉमी ने भी सांप को मजबूती से दबोच लिया. कोबरा बार-बार डंसता रहा, लेकिन इस बेजुबान 'योद्धा' ने हार नहीं मानी.

इस दौरान घर के सदस्य इस भयानक लड़ाई को देखते रहे और इसका वीडियो भी बनाते रहे. टॉमी बिना पीछे हटे लगातार एक घंटे तक कोबरा से भिड़ता रहा. आखिरकार उसने सांप को मारकर ही दम लिया. टॉमी की बहादुरी का यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सांप को मारने के महज 30 मिनट बाद टॉमी के शरीर में जहर फैल गया और उसने दम तोड़ दिया. 9 सालों तक परिवार की रखवाली करने वाले टॉमी की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. परिजनों ने नम आंखों से अपने वफादार साथी को मिट्टी में दफनाकर अंतिम विदाई दी. स्थानीय लोग भी टॉमी के साहस और वफादारी को सलाम कर रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे