मिस्र का रहने वाला परिवार, भारत से कनेक्शन... जानें कौन हैं अब्दुल सईद

दुनिया

मिस्र का रहने वाला परिवार, भारत से कनेक्शन... जानें कौन हैं अब्दुल सईद

06 अगस्त 2026 को 09:17 am बजे
मिस्र का रहने वाला परिवार, भारत से कनेक्शन... जानें कौन हैं अब्दुल सईद

अमेरिका के मिशिगन में डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी जीतकर अब्दुल अल-सईद ने अमेरिकी राजनीति में अपनी जगह बना ली है. उन्होंने पार्टी की एस्टेब्लिशमेंट उम्मीदवार और सांसद हेली स्टीवंस को बेहद करीबी मुकाबले में हराया. अब नवंबर में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व सांसद माइक रोजर्स से होगा. अगर अब्दुल यह चुनाव जीत जाते हैं तो वह अमेरिकी इतिहास में पहले मुस्लिम सीनेटर बन सकते हैं.

41 साल के अब्दुल अल-सईद का जन्म अमेरिका के मिशिगन में हुआ और वह डेट्रॉयट इलाके में पले-बढ़े. उनके माता-पिता मिस्र से अमेरिका आकर बसे थे. उनके पिता इंजीनियर थे और अब्दुल ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने मेडिकल डिग्री और पब्लिक हेल्थ में डॉक्टरेट किया. वह डेट्रॉयट के पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर और वेन काउंटी के हेल्थ डायरेक्टर भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: यहूदी-इजरायल से करता है नफरत, इस मुस्लिम नेता ने जीती उम्मीदवारी तो ट्रंप ने बताया 'दिलजले'

अब्दुल खुद को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट के तौर पर पेश करते हैं. उनकी राजनीति का फोकस स्वास्थ्य सेवा, आम लोगों की आर्थिक मुश्किलों और राजनीति में कॉरपोरेट प्रभाव कम करने पर है. वह 'मेडिकेयर फॉर ऑल' के समर्थक हैं और राजनीति में बड़े कॉरपोरेट और पीएसी के पैसे के प्रभाव का विरोध करते हैं.

अब्दुल की भारत से भी एक दिलचस्प कड़ी सामने आई है. उनकी पत्नी सारा जुकाकु के नाम बेंगलुरु में एक रेंटल प्रॉपर्टी दर्ज है. उनके हालिया पर्सनल फाइनेंशियल डिस्क्लोजर के मुताबिक, बेंगलुरु की इस प्रॉपर्टी की कीमत 1 लाख से 2.5 लाख डॉलर के बीच बताई गई है.

सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में भी उनके नाम एक प्रॉपर्टी दर्ज है. यानी अब्दुल का पारिवारिक मूल मिस्र से है, उनकी राजनीतिक जमीन अमेरिका में है और उनकी पत्नी के जरिए भारत से भी संपत्ति है.

यह भी पढ़ें: ईरान की ना, ट्रंप दे रहे धमकी पर धमकी... होर्मुज पर खत्म नहीं हो रहा सस्पेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्दुल अल-सैयद पर तीखा हमला बोला. ट्रंप ने आरोप लगाया कि अब्दुल अल-सैयद यहूदियों और इजरायल से नफरत करते हैं. उन्होंने कहा कि यह नफरत उनके अंदर बेहद गहरी है और वह इजरायल या यहूदी समुदाय के समर्थक नहीं हैं. ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि जब वह अब्दुल को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि वह सिर्फ बातें करते हैं और उनके दावों में कोई दम नहीं है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे