दीवार पर ईसा मसीह की पेंटिंग, सामने अर्पिता ने उतारी सलमान की आरती

मनोरंजन

दीवार पर ईसा मसीह की पेंटिंग, सामने अर्पिता ने उतारी सलमान की आरती

29 अगस्त 2026 को 10:26 am बजे
दीवार पर ईसा मसीह की पेंटिंग, सामने अर्पिता ने उतारी सलमान की आरती

खान परिवार में हर त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है. हर बार की तरह इस साल भी सलमान खान ने अपनी बहनों और परिवार संग मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया. सलमान के राखी सेलिब्रेशन के फैमिली वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिनपर फैंस के खास रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान ने राखी सेलिब्रेशन का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. अर्पिता वीडियो में भाईजान सलमान खान को राखी बांधते हुए दिखाई दे रही हैं. अर्पिता पहले सलमान की आरती करती दिखीं और उसके बाद भाईजान की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आईं.

लेकिन जिस चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा, वो थी उनके पीछे की दीवार पर लगीं ईसा मसीह की बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स. ईसा मसीह की पेंटिंग के पास खड़े होकर अर्पिता ने अपने भाई सलमान की आरती उतारकर राखी बांधी. अर्पिता और सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है.

A post shared by Salman Khan Team (@beingsalmankhanteam)

ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सलमान और खान परिवार से काफी ज्यादा इंप्रेस हो रहे हैं. वो इसे इंटरनेट पर सामने आया सबसे सेक्युलर वीडियो बता रहे हैं. यूजर्स खान परिवार की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब हैं भाई-भाई' की खूबसूरत मिसाल. दूसरे ने लिखा- भाई सेक्युलर हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स है. एक और यूजर ने लिखा- हर धर्म के प्रति सलमान के सम्मान पर संदेह नहीं कर सकते.

बता दें कि खान परिवार हमेशा ही होली, दिवाली, ईद समेत हर धर्म के त्योहार को धूमधाम से साथ मिलकर मनाता है. हर धर्म का सम्मान किस तरह किया जाता है...खान परिवार इसकी खूबसूरत मिसाल पेश करता है. फैंस उनकी इस अदा से काफी इंप्रेस हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे