कुलदीप क्यों नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट? सामने आई असली वजह

खेल

कुलदीप क्यों नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट? सामने आई असली वजह

23 अगस्त 2026 को 10:07 am बजे
कुलदीप क्यों नहीं खेल रहे दूसरा टेस्ट? सामने आई असली वजह

कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) से शुरू हुआ. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यानी श्रीलंकाई टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ. 33 वर्षीय ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया और कुलदीप यादव बाहर रहे. बता दें कि कुलदीप को ड्रॉप नहीं किया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने कुलदीप को लेकर अपडेट दिया. बीसीआई के मुताबिक कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बीसीसीआई ने ये भी बताया कि  जरूरत पड़ने पर कुलदीप कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं.

UPDATE: Mr Kuldeep Yadav has not fully recovered from his viral illness. He was unavailable for selection in the Playing XI for the second Test against Sri Lanka. However, he can take the field as a concussion substitute, if required. #TeamIndia | #SLvIND

दूसरे टेस्ट से पहले कुलदीप यादव की जगह को लेकर काफी चर्चा चल रही थी. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्हें केवल एक विकेट मिला था. तब रवींद्र जडेजा और मानव सुथार की तुलना में कुलदीप को काफी कम गेंदबाजी करने का मौका मिला. इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में स्पिन कॉम्बिनेशन बदल सकती है.

हालांकि अब साफ हो गया है कि कुलदीप यादव का प्लेइंग-11 में नहीं होना रणनीतिक फैसला नहीं, बल्कि उनकी बीमारी से जुड़ा मामला है.  बता दें कि सारांश जैन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 320 प्लेयर हैं. 33 वर्षीय सारांश को डेब्यू कैप ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने थमाई.

The feeling of making your Test Debut ✨#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja presents the Test cap to Saransh Jain 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6H6KrUdSkU

भारतीय टीम ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. ऐसे में कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की नजरें जीत या ड्रॉ के साथ सीरीज अपने नाम करने पर है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे