गुजराती व्यापारी की अमेरिका में सरेआम हत्या, बेटी के सामने पिता को मारा

व्यापार

गुजराती व्यापारी की अमेरिका में सरेआम हत्या, बेटी के सामने पिता को मारा

23 अगस्त 2026 को 10:53 am बजे
गुजराती व्यापारी की अमेरिका में सरेआम हत्या, बेटी के सामने पिता को मारा

शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट सेलर्स वाइन एंड स्पिरिट्स स्टोर में हुई. घटना के दौरान स्टोर मालिक सुरेश पटेल की 19 वर्षीय बेटी उनके पास ही खड़ी थी. उसने डरते हुए यह पूरा मंजर देखा.

सुरेश पटेल की बेटी ने नजदीक से देखा कि कैसे बंदूकधारी ने उनके पिता को गोली मार दी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की जांच जारी है. जैस्कन पुलिस विभाग के मुताबिक 'रिजक्रेस्ट सेलर्स वाइन एंड स्पिरिट्स' स्टोर के मालिक सुरेश पटेल गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले थे. गुरुवार रात करीब 9 बजे उनकी हत्या कर दी गई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेल ने गोलीबारी के कुछ दिनों पहले ही स्टोर का कामकाज संभाला था. जिस वक्त उन्हें गोली मारी गई, उस वक्त उनकी बेटी भी वहां मौजूद थी. स्थानीय ब्रॉडकास्टर WBBJ के मुताबिक, चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि एक नकाबपोश व्यक्ति अचानक स्टोर में घुसा और उसने बंदूक निकालकर कर्मचारियों को कैश देने की धमकी दी. पैसे मिलने के बाद उसने सुरेश पटेल पर गोली चला दी.  पटेल की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारत जाने वाली फ्लाइट के पास व्हीलचेयर की कतार, क्या हो रहा मिसयूज?

घटना स्टोर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है. CCTV में दिख रहे संदिग्ध के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक अश्वेत व्यक्ति था, जिसने ग्रे हुडी, जींस और काले वर्क स्टाइल बूट पहने थे. उसने अपना चेहरा पेंटबॉल स्टाइल वाले मास्क से ढका था. वह सफेद सेडान गाड़ी में बैठक स्टोर से भागा है.

WBBJ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी के ठीक तीन दिन पहले ही पटेल ने स्टोर के मालिक के रूप में कमान संभाली थी. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे