कॉलेज लव, इंगेजमेंट और दहेज... लॉ स्टूडेंट ने कर ली खुदकुशी

शिक्षा

कॉलेज लव, इंगेजमेंट और दहेज... लॉ स्टूडेंट ने कर ली खुदकुशी

19 अगस्त 2026 को 09:31 am बजे
कॉलेज लव, इंगेजमेंट और दहेज... लॉ स्टूडेंट ने कर ली खुदकुशी

ये कहानी बिहार के सासाराम से है. कहानी एक ऐसी लड़की की, जो कानून पढ़ रही थी. प्रेम हुआ, परिवारों को बताया, दोनों घरों ने रिश्ते को मंजूरी दी और शादी तय हो गई. फरवरी में वाराणसी में सगाई भी हो गई. लेकिन इसके ठीक बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि पांच महीने बाद पुलिस को मामले की एक अलग तस्वीर सामने आई.

12 मार्च 2026... जगह थी डेहरी के जमुहार स्थित लॉ कॉलेज का हॉस्टल. यहां लॉ की छात्रा प्रियंका सिंह ने खुदकुशी कर ली. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था. मामला दर्ज हुआ, जांच शुरू हुई. लेकिन पुलिस को सिर्फ उस दिन की घटना नहीं देखनी थी, बल्कि उन घटनाओं की कड़ियां जोड़नी थीं, जो प्रियंका की मौत से पहले घट रही थीं.

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका सिंह का उसी कॉलेज में पढ़ने वाले अंकुर विशाल उर्फ आकाश से प्रेम संबंध था. दोनों ने अपने परिवारों के सामने शादी की इच्छा रखी. परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. दोनों की शादी तय हो गई. फरवरी में वाराणसी में बाकायदा सगाई हुई. यानी प्रियंका की जिंदगी में शादी की तैयारियों का दौर शुरू हो चुका था. लेकिन पुलिस की जांच के मुताबिक, सगाई के बाद हालात बदलने लगे.

रोहतास पुलिस के मुताबिक, शादी तय होने और सगाई के बाद लड़के पक्ष की ओर से दहेज को लेकर दबाव बनाए जाने लगा. पुलिस का कहना है कि इस वजह से प्रियंका खुद को प्रताड़ित महसूस करने लगी थी. यानी जिस रिश्ते को परिवारों ने मंजूरी दी थी, उसी रिश्ते में कथित दहेज की मांग का एंगल सामने आने लगा.

फिर तारीख आई 12 मार्च की... प्रियंका ने कॉलेज के हॉस्टल में खुदकुशी कर ली. मामला गंभीर था. पुलिस ने जांच शुरू की. सुसाइड नोट के अलावा साइंटफिक तरीके से सबूत जुटाए गए. गवाहों से पूछताछ हुई और प्रियंका की मौत से पहले के घटनाक्रम को समझने की कोशिश की गई.

यह भी पढ़ें: 'दहेज दो तब ले जाऊंगा बारात': कन्नौज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फेरे लेने के बाद मुकरा दूल्हा

अब करीब पांच महीने की जांच के बाद रोहतास पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. रोहतास के एसपी रौशन कुमार के मुताबिक, वैज्ञानिक जांच, सबूतों और गवाहों से मिले इनपुट के आधार पर सामने आया है कि प्रियंका को दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था.

जांच के बाद पुलिस ने प्रियंका के मंगेतर अंकुर विशाल उर्फ आकाश और उसके पिता अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि प्रियंका की मौत को पांच महीने हो चुके हैं. लेकिन पुलिस ने जांच को सिर्फ घटना वाले दिन तक सीमित नहीं रखा. उसके रिश्ते, सगाई, उसके बाद के घटनाक्रम और कथित दहेज दबाव- इन तमाम पहलुओं को जांच का हिस्सा बनाया गया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे