'एक महीने पहले तो देशद्रोही था...', अठावले के ऑफर पर दिपके ने कसा तंज

राजनीति

'एक महीने पहले तो देशद्रोही था...', अठावले के ऑफर पर दिपके ने कसा तंज

19 अगस्त 2026 को 08:30 am बजे
'एक महीने पहले तो देशद्रोही था...', अठावले के ऑफर पर दिपके ने कसा तंज

केंद्र सरकार में मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में आने का निमंत्रण दिया था. अठावले के निमंत्रण पर अब दीपके की प्रतिक्रिया आई है.

अभिजीत दीपके ने अठावले के निमंत्रण पर तंज करते हुए कहा है कि अभी एक महीने पहले तक आपके लिए मैं तो देश विरोधी था. दीपके ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की है. दीपके ने एक समाचार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की ओर से प्रोटेस्ट करने वाले छात्रों को देश विरोधी बताए जाने की आलोचना की थी.

अभिजीत दीपके ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का समर्थन किया था, जिसमें भागवत ने कहा था कि जेन-जी को देश विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए. दीपके ने यह भी दावा किया था कि धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदर्शनकारियों को आतंकियों की बी टीम और नितिन नवीन ने वायरस बताया था.

यह भी पढ़ें: मीडिया से बातचीत से ठीक पहले बिगड़ी अभिजीत दीपके की सेहत... घर पहुंचे डॉक्टरों की टीम, समर्थक चिंतित

बता दें कि एनडीए के प्रमुख घटक आरपीआई के प्रमुख अठावले ने हाल ही में कहा था कि मुझे लगता है, अभिजीत दीपके आंबेडकरवादी हैं. वह एक्टिव और युवा हैं. उनको आरपीआई में शामिल होने पर सोचना चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया था कि हम ऐसी सरकार हैं, जो यह मानते हैं कि गलत करने वाले को सजा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'BJP में शामिल हो या परिणाम भुगतो', धमकी पर अभिजीत दीपके की फैमिली का आया रिएक्शन

रामदास अठावले ने अभिजीत दीपके को सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट के बाद सरकार को झुकना पड़ा था और धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे