चचेरे भाई ने की बहन की हत्या, नाइट चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

राष्ट्रीय समाचार

चचेरे भाई ने की बहन की हत्या, नाइट चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

18 अगस्त 2026 को 10:03 am बजे
दिल्ली के बुराड़ी इलाके से पुलिस ने सूटकेस से एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया है. नाइट चेकिंग के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पुलिस ने उससे पूछताछ की. इस दौरान खुलासा हुआ कि उसने अपनी बहन की हत्या कर उसका शव सूटकेस में बंद किया और सुनसान इलाके में ठिकाने लगाने की फिराक में था. लेकिन शव फेंककर जाते वक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया. युवक की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। आरोपी का नाम अविनाश है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अविनाश ने बताया कि उसे अपनी चचेरी बहन पर प्रेम प्रसंग का शक था. इसीलिये मौत के घाट उतार दिया.
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे