संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना पर प्रशासन का शिकंजा

राष्ट्रीय समाचार

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना पर प्रशासन का शिकंजा

04 अगस्त 2026 को 10:33 am बजे
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना पर प्रशासन का शिकंजा

यूपी के संभल में कुछ महीने पहले बुर्का पहनकर कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक और उसके पति अमन त्यागी को एसडीएम कोर्ट ने नोटिस भेजा है. तमन्ना मलिक सावन में भी बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलने वाली थी. इसकी जानकारी मिलने पर तमन्ना और उसके पति अमन को कोर्ट से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, संभल प्रशासन ने शांति भंग होने की आशंका के चलते ये नोटिस जारी किया है. दंपति को 20 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद किया गया. बीते फरवरी महीने की शिवरात्रि पर बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक ने संभल के नैमिषारण्य तीर्थ पर जलाभिषेक किया था.

बुर्का पहनकर जलाभिषेक करने के बाद तमन्ना मलिक ने सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. इन्हीं सबके चलते प्रशासन पहले से मुस्तैद है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सारे इंतजाम किये जा रहे हैं.

बता दें कि बीती शिवरात्रि को संभल निवासी तमन्ना मलिक ने बुर्का पहनकर हरिद्वार से 170 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की और महाशिवरात्रि पर क्षेम नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया. तमन्ना ने साढ़े तीन साल पहले हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की थी और शादी सफल होने की मन्नत पूरी करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया.

हालांकि, बुर्के में कांवड़ लाने पर विवाद खड़ा हो गया. सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे कम ज्ञान के कारण उठाया गया गलत कदम बताया था. वहीं, तमन्ना और उनके पति ने विरोध को दरकिनार करते हुए अपनी आस्था को धर्म की सीमाओं से ऊपर बताया.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे